13,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo का ये फ्लैगशिप फोन, 50MP के 4 कैमरे बनाते हैं इसे खास

Oppo Find X8 Pro इंडिया में ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन अभी ये स्मार्टफोन ₹86,990 में लिस्टेड है. यानी सीधा ₹13,009 का फ्लैट डिस्काउंट आपको मिल रहा है. इतना ही नहीं, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इसकी कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में में Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं. लेकिन इसी बीच पिछले साल का फ्लैगशिप Find X8 Pro अब Amazon पर भारी छूट के साथ मिल रहा है. भले ही यह अब लेटेस्ट मॉडल नहीं रहा, फिर भी Find X8 Pro अपनी दमदार कैमरा क्वालिटी, लंबी चलने वाली बैटरी और प्रीमियम डिजाइन की वजह से आज भी अलग नजर आता है. अगर आप फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. आइए अब इस डील पर एक नजर डालते हैं.

Amazon पर सस्ता मिल रहा Oppo Find X8 Pro

बता दें इंडिया में यह स्मार्टफोन 99,999 रुपये की प्राइस पर लॉन्च हुआ था. लेकिन फिलहाल अमेजन पर यह 86,990 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधा-सीधा आपको 13,009 रुपये की छूट मिल रही है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 3,750 रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है. इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर देते हैं, तो बचत और भी बढ़ सकती है. लेकिन हां एक्सचेंज प्राइस आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर ही डिपेंड करेगा.

Oppo find x8 pro price details

Oppo Find X8 Pro के फीचर्स

इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया गया है. वहीं पावर देने के लिए फोन में बड़ी 5910mAh बैटरी मिलती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा की बात करें तो Find X8 Pro के पीछे क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम), 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम) और 50MP Samsung अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >