भारत में लॉन्च को तैयार Realme 16 5G, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगा छोटा सा ‘आइना’

Realme 16 5G जल्द भारत में आने वाला है और इसका नया 'selfie mirror' डिजाइन इसे अलग बनाता है. Flipkart पर लॉन्च होने वाले इस फोन में दमदार प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने जा रहा है. इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी सामने आ चुका है. सोमवार को शेयर किए गए इस टीजर में फोन का डिजाइन और इसकी उपलब्धता से जुड़ी कुछ झलकियां देखने को मिली हैं. बता दें कि ये फोन पहले ही जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुका है, जहां इसे दमदार MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था. आइए इस फोन से जुड़ी बाकी के डिटेल्स जानते हैं.

Realme 16 5G का डिजाइन 

कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट तो नहीं बताई है, लेकिन इतना साफ कर दिया है कि ये फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. टीजर में फोन का लुक और कैमरा सैंपल्स भी दिखाए गए हैं. खास बात ये है कि कंपनी इसे भारत का पहला ‘Selfie Mirror Phone’ बता रही है. मतलब, फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सा मिरर दिया गया है, जिससे आप रियल टाइम में अपनी सेल्फी प्रीव्यू कर सकते हैं.

डिजाइन की बात करें तो फोन काफी लाइटवेट बताया जा रहा है और इसका लुक थोड़ा iPhone Air से इंस्पायर्ड लगता है. टीजर में इसे व्हाइट कलर में दिखाया गया है, जिसमें पीछे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है, जो ग्लास कवर के साथ आता है.

Realme 16 5G की कीमत 

इस फोन को इस साल जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जहां इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब ₹40,000 रखी गई थी. वहीं, अगर आप ज्यादा पावर चाहते हैं तो 12GB RAM वाला टॉप मॉडल भी मौजूद है, जिसकी कीमत लगभग ₹44,000 है.

Realme 16 5G के फीचर्स

इसका इंटरनेशनल वर्जन 6.57-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले लेकर आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है. पीछे की तरफ 50MP का वाइड-एंगल कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इतना ही नहीं, फोन IP66, IP68 और IP69K जैसी रेटिंग्स के साथ आता है. यानी यह धूल और पानी से भी अच्छी तरह सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ भारत में जल्द दस्तक देगा Vivo V70 FE, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >