इंडियन कस्टमर्स के लिए Ray-Ban Meta Gen 2 की बिक्री शुरू, मिलता है 12MP कैमरा और 48 घंटे की पावर बैकअप

Ray-Ban Meta Gen 2 AI ग्लासेज अब भारत में भी उपलब्ध है. ये 3K Ultra HD वीडियो, बेहतर बैटरी लाइफ, अपग्रेडेड Meta AI (जिसमें हिंदी और सेलिब्रिटी वॉइस सपोर्ट है) और स्टाइलिश डिजाइंस के साथ आते हैं. आइए जानते हैं कितनी है इसकी कीमत और क्या हैं इसके फीचर्स.

Ray-Ban Meta Gen 2: अगर आप भी कई दिनों से स्मार्ट ग्लासेज लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब बढ़िया मौका आ चुका है. दरअसल, Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज अब भारत में मेंन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. EssilorLuxottica के साथ मिलकर तैयार किया गया ये AI-पावर्ड ग्लासेज पहली बार सितंबर में ग्लोबली लॉन्च हुई थी, जो पुराने Ray-Ban Meta Gen 1 का अपग्रेड वर्जन है.

नए वाले मॉडल में बैटरी लाइफ, कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार के साथ-साथ कलर और फ्रेम डिजाइनों का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है. आइए अब आपको बताते हैं इस स्मार्ट ग्लास के प्राइस और फीचर के बारे में.

Ray-Ban Meta Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज: इंडिया प्राइस और उपलब्धता

Ray-Ban Meta Gen 2 ग्लासेज अब भारत में 39,900 रुपये से शुरू होने वाली कीमत में उपलब्ध हैं. जो भी लोग इसे खरीदना चाहते हैं वो तीन फ्रेम स्टाइल्स में से चुन सकते हैं. पहला Headliner, दूसरा Skyler, और तीसरा Wayfarer. नई रेंज में सीजनल कलर ऑप्शंस भी शामिल हैं, जैसे Shiny Cosmic Blue, Shiny Mystic Violet, और Shiny Asteroid Grey.

Ray-ban meta gen 2

ये ग्लासेज Ray-Ban इंडिया की वेबसाइट और देशभर के ऑप्टिकल और आईवियर रिटेल स्टोर्स से 2 दिसंबर से खरीदे जा सकते हैं. फिलहाल, Meta ने यह नहीं बताया है कि Gen 2 ग्लासेज में प्रिस्क्रिप्शन, सन, पोलराइज्ड, या ट्रांजिशन लेंस सपोर्ट होंगे या नहीं.

डिजाइन और कैमरा अपग्रेड

Ray-Ban Meta Gen 2 का डिजाइन पहले-जेनरेशन मॉडल जैसा ही है. इसमें फ्रेम के दोनों तरफ गोल कटआउट में 12MP का कैमरा और LED लाइट लगी है. वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यह LED रिकॉर्डिंग इंडिकेटर का काम करती है. अब कैमरा 3K रिजॉल्यूशन पर 30FPS की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. Meta ने यह भी बताया कि भविष्य में सॉफ्टवेयर अपडेट्स में स्लो-मोशन और हाइपरलैप्स रिकॉर्डिंग मोड्स भी आने वाले हैं.

Ray-ban meta gen 2

फीचर्स और बैटरी लाइफ 

इस चश्मे में Conversation Focus फीचर है, जो ओपन-ईयर स्पीकर्स का इस्तेमाल करके सामने वाले की आवाज को क्लियर सुनने में मदद करता है. इसमें पांच माइक्रोफोन वाला सेटअप है जो शोर कम करता है और कॉल या रिकॉर्डिंग के दौरान आवाज की क्लैरिटी बढ़ाता है.

Ray-Ban Meta Gen 2 की बैटरी परफॉरमेंस भी बेहतर है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग आठ घंटे तक यूज किया जा सकता है. साथ में आने वाला चार्जिंग केस एक्स्ट्रा 48 घंटे की पावर देने का दावा करता है, जिससे दिन भर और उसके बाद भी इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Meta RayBan Display ग्लासेज में क्या सच में है स्मार्टफोन की जरूरत खत्म करने का माद्दा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >