अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और प्रो-लेवल कैमरा एक साथ मिले, तो Vivo की नई Vivo V70 Series आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. कंपनी ने भारत में Vivo V70 और Vivo V70 Elite को लॉन्च कर दिया है. दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन, Zeiss ट्यून कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स के साथ आते हैं.
कीमत और अवेलेबिलिटी
Vivo V70 Elite तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑपशन्स में लॉन्च हुआ है. बेस वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है.
वहीं, Vivo V70 दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.
इसके अलावा, कंपनी SBI, HDFC और Yes Bank कार्ड्स पर 10% तक का कैशबैक भी दे रही है. यह सीरीज Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए अवेलेबल होगी.
डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2750 पिक्सल है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गामट सपोर्ट करती है. फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल और पानी से सुरक्षित हैं.
स्लिम डिजाइन के साथ इनकी मोटाई 7.59mm है और वजन लगभग 194 ग्राम है. कलर ऑप्शन कि बात करें, तो V70 Elite Authentic Black, Passion Red और Sand Beige कलर ऑपशन्स में अवेलेबल है. वहीं, V70 Lemon Yellow और Passion Red शेड्स में आएगा.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3GHz तक जाती है. इसमें 12GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जो फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस इंश्योर करते हैं.
वहीं, Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है. इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है.
दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
कैमरा फीचर्स
Vivo V70 और V70 Elite में Zeiss ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स को शानदार फोटो और वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा.
बैटरी और चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. साथ ही 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में 5G, 4G LTE, NFC, USB Type-C, GPS और NavIC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. V70 Elite में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IR ब्लास्टर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड V70 में IR ब्लास्टर नहीं है और इसमें जायरोस्कोप मिलता है.
यह भी पढ़ें: Infinix Note Edge लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
