PhonePe यूजर्स को बार-बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं, अब फिंगरप्रिंट से कर पाएंगे पेमेंट

अब PhonePe ने UPI पेमेंट को और भी आसान बना दिया है. अब आपको हर बार लंबा PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपकी पेमेंट 5,000 रुपये तक की है, तो आप सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से ही पेमेंट कर सकते हैं. फिलहाल ये सुविधा Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

अगर आप PhonePe से UPI पेमेंट करते हैं, तो अब छोटे अमाउंट के लिए हर बार PIN डालने की झंझट खत्म हो गई है. दरअसल कंपनी ने एक नया फीचर शुरू किया है जिसमें आप 5,000 रुपये तक की ट्रांजैक्शन को अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से ही मंजूर कर सकते हैं. यानी अब पेमेंट करने के लिए बार-बार UPI PIN याद करने या टाइप करने की आपको जरूरत नहीं पड़ेगी.

PhonePe के मुताबिक, अगर आप UPI से 5,000 रुपये तक का पेमेंट करते हैं तो उसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (जैसे फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक) को सुरक्षित टू-फैक्टर वेरिफिकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यानि छोटे अमाउंट के लिए आपको हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.लेकिन अगर ट्रांजैक्शन 5,000 रुपये से ज्यादा का है, तो फिर आपको अपना UPI PIN जरूर एंटर करना होगा. 

बायोमेट्रिक पेमेंट के फायदे

PhonePe अब डिवाइस-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करती है. इससे न सिर्फ समय आपका समय बचता है, बल्कि किसी और के द्वारा आपका PIN देख लेने का खतरा भी कम हो जाता है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर सुविधा और सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है. कई बार लोग जल्दबाजी में गलत PIN डाल देते हैं या PIN भूल जाते हैं, जिससे ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है. बायोमेट्रिक से यह समस्या भी काफी हद तक कम हो सकती है.

बायोमेट्रिक पेमेंट कैसे चालू करें?

अगर आप PhonePe में बायोमेट्रिक पेमेंट ऑन करना चाहते हैं, तो प्रोसेस बहुत ही आसान है. बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले PhonePe ऐप खोलिए.
  • अब Profile सेक्शन में जाइए.
  • वहां आपको Manage Payments का ऑप्शन मिलेगा. उस पर टैप करें.
  • इसके बाद Biometric Pay चुनें.
  • अब अपने बैंक अकाउंट के लिए Biometric Authentication को ऑन कर दें.

पहली बार सेटअप करते समय आपको एक बार अपना UPI PIN डालना होगा और फिर फिंगरप्रिंट या फेस से वेरिफिकेशन करना होगा. ध्यान रहे, फिलहाल यह फीचर सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके फोन में फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन सपोर्ट है. iOS यूजर्स के लिए यह फीचर जल्द आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: AI एजेंट करेगा ऑर्डर और पेमेंट! एआई समिट में Mastercard ने दिखाया Agentic Commerce का दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >