Nothing ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो अपनी नई Nothing Phone 4a सीरीज लॉन्च करने वाली है. ये सीरीज 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे ग्लोबली लॉन्च होगा. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन होंगे. पहला Nothing Phone 4a और दूसरा Nothing Phone 4a Pro. लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने इन अपकमिंग फोन्स के लिए एक माइक्रोसाइट भी बना दी है. इससे ये तो कंफर्म हो गया है कि फोन Flipkart पर ही उपलब्ध होंगे. हालांकि, लिस्टिंग में अभी फोन्स के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई डिटेल्स शेयर नहीं की गई है.
माइक्रोसाइट पर साफ लिखा है- Nothing Phone 4a series. Launching 5 March, 4:00 PM. और साथ में एक “Notify Me” बटन भी दिया गया है. यानी अगर आप इस फोन के अपडेट्स सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो वहां जाकर नोटिफाई ऑप्शन ऑन कर सकते हैं.
Nothing Phone 4a सीरीज की संभावित फीचर्स
कंपनी पहले ही बता चुकी है कि ये दोनों फोन अपने पिछले मॉडल Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a (Pro) से कुछ अपग्रेड के साथ आएंगे. खास बात ये है कि इस बार फोन में UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी. इससे स्पीड बेहतर होगी. साथ ही बैटरी भी पहले से बड़ी दी जा सकती है.
ऐसा माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि कौन-सा Snapdragon चिपसेट मिलेगा. स्टोरेज की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट देखने को मिल सकता है. कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन ब्लैक और व्हाइट रंग में लॉन्च हो सकता है.
बताया जा रहा है कि Nothing Phone (4a) Pro में IP65 रेटिंग मिल सकती है. यानी ये फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से काफी हद तक सेफ रहेगा. इतना ही नहीं, कंपनी इसके साथ करीब पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है, जो लॉन्ग टर्म यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5,080mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a लॉन्च: मिलेगा 48MP कैमरा और 7 साल का OS सपोर्ट
