6,000mAh बैटरी के साथ बजट में लॉन्च हुआ Poco C85, मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

Poco C85 5G India Launch: चाइनीज टेक कंपनी पोको ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन C85 5G लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल में 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC दिया गया है.

Poco C85 5G India Launch: चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने अपनी पॉपुलर C सीरीज में नया Poco C85 5G स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च कर दिया है. Poco C85 5G को कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. इस फोन को तीन कलर Mystic Purple, Spring Green और Power Black ऑप्शंस में पेश किया गया है. इस मॉडल की खासियत कि बात करें, तो इसमें 6000mAh बैटरी के साथ-साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स में.

Poco C85 5G की कीमत?

Poco C85 5G सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. भारत में Poco C85 5G को तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB ऑप्शन शामिल है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. हालांकि, इस मॉडल पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी दे रही है. पोको C85 की बिक्री 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

Poco C85 5G में क्या दिए गए हैं फीचर्स?

डिस्प्ले: Poco C85 5G में 6.9 इंच की HD+ फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी दिया गया है. साथ ही यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: Poco C85 5G में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. यह 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करेगा, जिसे 1TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. यह फोन HyperOS 2.2 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है. कंपनी ने इसमें 2 बड़े Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कैमरा: फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक QVGA सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मॉडल में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी: Poco C85 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है.

कनेक्टिविटी: मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS, Glonass, Beidou, Galileo और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Redmi 15C 5G लॉन्च, बजट में मिलेगा 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर का दम

यह भी पढ़ें: Oppo ने लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >