Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा, Amazon पर दिखी पहली झलक

Philips जल्द भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन S7221 लॉन्च कर सकती है. Amazon माइक्रोसाइट पर लिस्ट फोन में 120Hz डिस्प्ले, 64MP कैमरा, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा. कीमत और लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई.

Philips भारत में अपना नया फोन S7221 लॉन्च करने वाली है. यह फोन Amazon की एक माइक्रोसाइट पर लिस्ट हो चुका है. इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही बाजार में आ सकता है. इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी. माइक्रोसाइट पर फोन के डिजाइन और कुछ हार्डवेयर की डिटेल्स भी दी गई है.

हालांकि, Philips ने अभी तक S7221 की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. फिलहाल कंपनी की ओर से सिर्फ इतना संकेत मिला है कि फोन जल्द ही दस्तक देने वाला है. इस स्मार्टफोन के साथ Philips भारत में अपने मौजूदा मोबाइल पोर्टफोलियो में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है.

RAM-स्टोरेज में मिलेंगे दो ऑप्शन

Philips S7221 को 6GB और 8GB RAM के साथ लाया जाएगा. स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन मिलेंगे. खास बात यह है कि फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया जाएगा.

120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरा से लैस होगा फोन

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो Philips S7221 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी. इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो Ultra Max ऑडियो फीचर के साथ आएंगे. कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 64 MP का AI-assisted कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मोटोरोला यूजर्स की बल्ले-बल्ले! भारत में शुरू हुआ Android 17 रोलआउट, जानें क्या-क्या बदलेगा

कैसा है Philips S7221 का डिजाइन? 

Amazon के माइक्रोसाइट पर सामने आई तस्वीरों से Philips S7221 के डिजाइन की झलक मिलती है. फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके ऊपर सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट नजर आता है. पीछे की तरफ ऊपरी-बाएं कोने में चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे वर्टिकल पोजिशन में लगे हैं. इनके साथ एक गोल LED फ्लैश भी दिया गया है. वहीं, रियर पैनल के बीच के करीब Philips का लोगो नजर आता है.

माइक्रोसाइट के मुताबिक, Philips S7221 को IP64 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और पानी के छींटों से काफी हद तक सेफ रहेगा.

कौन-कौन से कलर में आएगा Philips S7221?

कलर ऑप्शन की बात करें तो Amazon माइक्रोसाइट पर Philips S7221 ब्लैक और सिल्वर फिनिश में दिखाई दिया है, जबकि एक दूसरी तस्वीर में इसका व्हाइट वेरिएंट भी नजर आया. फोन में राउंडेड कॉर्नर्स वाला फ्लैट फ्रेम मिलता है. वहीं पीछे का पैनल किनारों की तरफ हल्का कर्व्ड दिखाई देता है, जिससे इसका लुक थोड़ा ज्यादा प्रीमियम नजर आता है.

ये भी पढ़ें: 7,050mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले... Vivo T5 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, कितनी होगी कीमत?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >