OPPO Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, कॉम्पैक्ट फोन में धमाकेदार फीचर्स

OPPO Reno15 Pro Mini की भारत में कीमत ₹59,999 के आसपास हो सकती है. कॉम्पैक्ट डिजाइन, 200MP कैमरा और 6,200mAh बैटरी के साथ यह OnePlus, Vivo और Samsung को टक्कर देगा.

OPPO Reno 15: भारत में ओप्पो अपनी Reno 15 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है और इस बार कंपनी ने एक नया ‘Mini’ मॉडल भी शामिल किया है. Reno 15 Pro Mini को लेकर जो ताजा लीक सामने आया है, उसने टेक जगत में हलचल मचा दी है. कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम फीचर्स और दमदार कैमरा सेटअप के साथ यह फोन लगभग ₹60,000 की कीमत पर आ सकता है.

कीमत का खुलासा

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Reno 15 Pro Mini का बॉक्स प्राइस ₹64,999 बताया गया है. हालांकि भारत में असली लॉन्च प्राइस इससे कम यानी करीब ₹59,999 हो सकता है. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के बाद इसकी कीमत और भी आकर्षक हो सकती है.

कॉम्पैक्ट और दमदार डिजाइन

फोन में 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वजन 187 ग्राम और मोटाई 7.99mm है, जो इसे हल्का और स्लिम बनाता है. IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. USB-C पोर्ट पर प्लैटिनम कोटिंग भी दी गई है.

पावरफुल परफॉर्मेंस

Reno 15 Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट होगा. इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज विकल्प मिलेगा. बैटरी 6,200mAh की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

कैमरा सेटअप

कैमरा विभाग में यह फोन बेहद आक्रामक है. इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह सेटअप इसे फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास बनाता है.

मार्केट में टक्कर

₹60,000 के आसपास की कीमत में Reno 15 Pro Mini का मुकाबला OnePlus 13s, Vivo X200 FE, Samsung Galaxy S25 FE और iPhone 16e से होगा. कॉम्पैक्ट साइज और बैटरी बैकअप इसे भीड़ से अलग बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Poco M8 5G के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, स्लिम डिजाइन के साथ नये साल की शुरुआत में देगा दस्तक

यह भी पढ़ें: Oppo K13 5G Vs Samsung Galaxy A35 5G: कौन है असली दमदार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >