ओप्पो के बजट स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी दमदार बैटरी

Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. फोन में 6.75-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलेगा. इसमें 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है.

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो Oppo का अपकमिंग मॉडल आपके लिए अच्छी डील साबित हो सकती है. Oppo ने अपनी K सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K14x की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह फोन अगले हफ्ते एंट्री लेने वाला है और इसके कई अहम फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं.

Oppo K14x की लॉन्च डेट

ओप्पो का लेटेस्ट मॉडल Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होगा. यह फोन पिछले साल जून में आए Oppo K13x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था. नए मॉडल के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है.

डिजाइन और डिस्प्ले की डिटेल

Flipkart टीजर के मुताबिक, Oppo K14x का डिजाइन मौजूदा Oppo K सीरीज जैसा ही होगा. इसमें फ्लैट एजेस, फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. कैमरा सेटअप में दो सेंसर और LED फ्लैश शामिल होगा. फोन में 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. यानी धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आने की उम्मीद है.

प्रोसेसर, कैमरा और सॉफ्टवेयर

Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा और यह ColorOS 15 पर चलेगा. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा मिलेगा, जिसके साथ AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स भी दिए जाएंगे.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी होगी. Oppo K14x में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 17.6 घंटे YouTube वीडियो प्लेबैक, 16.1 घंटे Google Maps नेविगेशन और 12.1 घंटे WhatsApp वीडियो कॉलिंग तक का बैकअप दे सकता है.

पुराने मॉडल से क्या बदला?

Oppo K13x 5G में 6,000mAh बैटरी, 8MP फ्रंट कैमरा, IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस और MIL-STD 810-H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया था. नए K14x में बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ बेहतर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: चार्ज की टेंशन खत्म, 10001 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >