Oppo के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9s की सेल आज से शुरू हो गई है. Oppo Find X9 की खासियत इसका प्रीमियम डिजाइन, Hasselblad ट्यून कैमरा सिस्टम और 7025mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसे खास उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो फोन में सिर्फ स्टाइलिश मॉडल ही नहीं बल्कि बढ़िया फ्लैगशिप लेवल कैमरा फीचर्स भी चाहते हैं.
Oppo Find X9s की कीमत
Oppo Find X9s दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 89,999 रुपये रखी गई है. वहीं, पहली सेल के मौके पर कंपनी बढ़िया ऑफर भी दे रही है. ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर ग्राहक 7,999 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसे आप Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: Oppo Find X9s में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है.
ड्यूरेबिलिटी: स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.
परफॉर्मेंस: मॉडल में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Immortalis G925 MC12 GPU, 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है.
सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है. फोन में कई एडवांस्ड सेंसर दिए गए हैं, जिनमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, लेजर फोकस सेंसर, स्पेक्ट्रल सेंसर और IR ब्लास्टर शामिल हैं.
कैमरा फीचर्स: इसमें Hasselblad ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह स्मार्टफोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
बैटरी: Oppo Find X9s में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी.
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1, USB Type-C, GPS, NavIC और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाले Oppo Find X9 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹16999 तक का डिस्काउंट
