GPT‑4o को क्यों हटा रहा OpenAI? ChatGPT में फरवरी 2026 से खत्म होगा सफर

OpenAI फरवरी 2026 से ChatGPT में GPT-4o और पुराने मॉडल्स हटाएगा, GPT-5.2 में मिलेगी नई पर्सनैलिटी और कस्टमाइजेशन

OpenAI ने बड़ा ऐलान किया है- फरवरी 2026 से ChatGPT में GPT-4o और पुराने मॉडल्स को रिटायर कर दिया जाएगा. कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ ChatGPT प्लैटफॉर्म पर लागू होगा, API पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्यों हटाया जा रहा है GPT-4o

GPT-4o को पहले हटाया गया था, फिर GPT-5 लॉन्च के दौरान वापसी कराई गई. उस समय यूजर्स ने बताया कि वे इसे रोजमर्रा के कामों, खासकर क्रिएटिव आइडियाज और बातचीत की गर्मजोशी के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसी फीडबैक के आधार पर GPT-5.1 और GPT-5.2 को डिजाइन किया गया, जिनमें पर्सनैलिटी और टोन को कस्टमाइज करने के नए विकल्प दिए गए.

GPT-5.2 की ओर शिफ्ट

OpenAI ने बताया कि अब लगभग पूरा यूजर बेस GPT-5.2 पर शिफ्ट हो चुका है. सिर्फ 0.1% यूजर्स ही रोज GPT-4o चुनते हैं. यही वजह है कि कंपनी ने अब इसे स्थायी रूप से हटाने का फैसला किया.

नई पर्सनैलिटी और कंट्रोल्स मिलेंगे

GPT-5.2 में यूजर्स को अब बेस स्टाइल्स और टोन चुनने का विकल्प मिलेगा. चाहे Friendlier जवाब चाहिए हों या ज्यादा उत्साह और गर्मजोशी, सब कुछ कस्टमाइज किया जा सकता है. OpenAI का कहना है कि अब फोकस सिर्फ मॉडल की क्षमता पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस और बातचीत के अंदाज पर भी होगा.

आगे की दिशा क्या होगी?

कंपनी ने यह भी कहा कि ChatGPT में जल्द ही और अपडेट आएंगे- कम बेवजह रिजेक्शन, ज्यादा बैलेंस्ड जवाब और क्रिएटिविटी पर जोर. साथ ही, 18+ यूजर्स के लिए अलग अनुभव तैयार किया जा रहा है. साफ है कि OpenAI अब कम मॉडल्स, ज्यादा अडैप्टेबिलिटी की दिशा में बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं बता दीं ChatGPT को अपनी पर्सनल बातें? देर होने से पहले जानें कैसे करें पूरी हिस्ट्री डिलीट

यह भी पढ़ें: ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >