OpenAI ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता ‘ChatGPT Go’ प्लान, पेमेंट के लिए UPI का मिलेगा ऑप्शन

OpenAI ने भारत के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम ChatGPT Go है. इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये महीने रखी गई है. इस प्लान में आपको GPT-5 मॉडल का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. साथ ही हर दिन 10 मैसेज भेजने की लिमिट, फोटो बनाने का ऑप्शन, फाइल अपलोड करने की सुविधा और पेमेंट के लिए UPI का सपोर्ट भी दिया जा रहा है.

ChatGPT Go: OpenAI ने भारत के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go लॉन्च किया है. इसकी कीमत सिर्फ ₹399 महीने रखी गई है और इसमें आपको ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज क्रिएट करने की सुविधा और फाइल अपलोड करने का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अब सारे ChatGPT सब्सक्रिप्शन का पेमेंट UPI से भी किया जा सकेगा, जिससे देशभर के यूजर्स के लिए इन एडवांस AI टूल्स को एक्सेस कर पाना और भी आसान हो जाएगा. OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Go खास तौर पर इसलिए लाया गया है ताकि भारत में तेजी से बढ़ रही AI की डिमांड को देखते हुए लोग सस्ते और आसान तरीके से इसका लाभ उठा सकें.

ChatGPT Go के फीचर्स

अब भारत में यूजर्स के लिए ChatGPT Go लाया गया है, जिसमें फ्री प्लान के मुकाबले कहीं ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. इस प्लान में आपको 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने की लिमिट के साथ इमेज क्रिएट, फाइल या फोटो अपलोड करने और मेमोरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. ये सब आपको नए GPT-5 मॉडल के साथ मिलेगा, जो भारतीय भाषाओं को और बेहतर तरीके से समझता है. कंपनी का कहना है कि ये प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कम दाम में ChatGPT के एडवांस फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं.

इसके अलावा, अभी जो सब्सक्रिप्शन प्लान्स हैं वो भी चलते रहेंगे. जैसे ChatGPT Plus (₹1,999/महीना), जिसमें आपको हाई स्पीड, प्रायोरिटी एक्सेस और ज्यादा लिमिट मिलती है. वहीं, बड़े प्रोफेशनल्स और कंपनियों के लिए है ChatGPT Pro (₹19,900/महीना), जिसमें सबसे एडवांस मॉडल और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन दिया गया है.

ChatGPT Go के लिए साइन अप कैसे करें?

  • सबसे पहले ChatGPT में लॉगिन करें.
  • फिर ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Upgrade Plan ऑप्शन चुनें.
  • अब Try Go पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: ChatGPT 5 ने बताया अंडा और पनीर में कौन है प्रोटीन का असली बादशाह?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >