OnePlus 12 पर यहां मिल रही भारी छूट, लेकिन क्या OnePlus 13 लेना ज्यादा फायदेमंद है?

Smartphone Sale: अगर आप थोड़े पैसे बचाना चाहते हैं, तो OnePlus 12 एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन OnePlus 13 में जो अपग्रेड्स मिल रहे हैं, वे इसे ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ और टिकाऊ बनाते हैं

Smartphone Sale: OnePlus 12 को जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और यह दमदार फीचर्स के साथ आता है. वहीं, OnePlus 13 हाल ही में लॉन्च हुआ है, जो कुछ बड़े अपग्रेड्स के साथ आता है. Red Rush Days सेल में इंस्टैंट कार्ड डिस्काउंट से  OnePlus 12 की कीमत ₹61,999 से घटकर ₹56,999 हो गई है, जबकि OnePlus 13 की कीमत ₹69,999 से ₹64,999 हो गई है. यानी सिर्फ ₹8,000 के अंतर पर आपको नया मॉडल मिल सकता है. अब सवाल उठता है – क्या डिस्काउंट के बावजूद OnePlus 12 लेना सही होगा या OnePlus 13 बेहतर विकल्प है?

OnePlus 13 के सामने कहां टिकता है OnePlus 12 ?

OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर दिया गया है, जबकि OnePlus 13 नये और ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen elite 3 के साथ आता है, जो बेहतर स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी देता है. डिस्प्ले की बात करें, तो दोनों में 6.82-इंच का AMOLED पैनल है, लेकिन OnePlus 13 में Gorilla Glass Armor की प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाती है. बैटरी के मामले में भी OnePlus 13 आगे है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि OnePlus 12 में 5400mAh बैटरी और 100W चार्जिंग दी गई है. सिक्योरिटी के लिए OnePlus 13 में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो OnePlus 12 के ऑप्टिकल सेंसर से ज्यादा तेज और सटीक है.

OnePlus 13 फीचर्स में बहुत आगे

वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में भी OnePlus 13 आगे है, क्योंकि यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जबकि OnePlus 12 सिर्फ IP65 रेटिंग ऑफर करता है. कुल मिलाकर, सिर्फ ₹8,000 एक्स्ट्रा देकर OnePlus 13 खरीदना ज्यादा समझदारी होगी, क्योंकि यह लेटेस्ट प्रॉसेसर, बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन, तेज चार्जिंग, ज्यादा सुरक्षित फिंगरप्रिंट सेंसर और बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है. अगर आप लॉन्ग -टर्म इन्वेस्टमेंट के हिसाब से सोच रहे हैं, तो OnePlus 13 लेना बेहतर रहेगा.

OnePlus 12 अच्छा या OnePlus 13 लेना फायदेमंद?

अगर आप थोड़े पैसे बचाना चाहते हैं, तो OnePlus 12 एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन OnePlus 13 में जो अपग्रेड्स मिल रहे हैं, वे इसे ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ और टिकाऊ बनाते हैं. ₹8,000 का अंतर ज्यादा नहीं है, खासकर जब आपको नये और बेहतर फीचर्स मिल रहे हों. इसलिए, अगर आप एक लेटेस्ट और लॉन्ग-टर्म स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus 13 एक बेहतरीन डील साबित होगा.

Best Smartphones Under 40000: 40 हजार की रेंज में आते हैं ये टॉप स्मार्टफोन्स, मिलेंगे एक से बढ़ कर एक फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >