अगर आप Nothing का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे थे, तो पहले यह खबर आपके लिए जरूरी है. लंदन की इस पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें चुपचाप बढ़ा दी हैं. यह बढ़ोतरी मामूली नहीं, बल्कि कुछ मॉडल्स पर सीधे ₹5,000 तक की है. नई कीमतें अब Flipkart पर भी अपडेट हो चुकी हैं. ऐसे में, ‘Buy Now’ पर क्लिक करने से पहले एक बार लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें. ताकि पता चल सके कि आखिर कौन-कौन से मॉडल महंगे हुए हैं और अब उनकी नई कीमत क्या है. आइए जानते हैं.
Nothing ने क्यों बढ़ाई कीमत?
Nothing ने इस कीमत बढ़ोतरी को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी वजह समझना मुश्किल नहीं है. दरअसल, दुनियाभर में RAM और स्टोरेज जैसे मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसका असर पूरे स्मार्टफोन बाजार पर देखने को मिल रहा है. कई बड़ी कंपनियां पहले ही अपने डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा चुकी हैं.
Nothing Phone 3a Lite फिर हुआ महंगा
कंपनी ने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. खास बात यह है कि कम समय में यह दूसरा प्राइस हाइक है. जिससे ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी.
- 8GB + 128GB: अब ₹27,999 (पहले ₹24,999)
- 8GB + 256GB: अब ₹29,999 (पहले ₹26,999)
यानि हर वेरिएंट की कीमत में सीधे ₹3,000 का इजाफा हुआ है. साफ है कि अब इसे खरीदने के लिए पहले के मुकाबले आपको थोड़ी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी.
Nothing Phone 4a की कीमत में हुई ₹3,000 की बढ़ोतरी
कंपनी ने Nothing Phone (4a) के सभी वेरिएंट्स की कीमत में ₹3,000 की बढ़ोतरी कर दी है. यानी अब इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको पहले से थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा.
- 8GB + 128GB: ₹34,999 (पहले ₹31,999)
- 8GB + 256GB: ₹37,999 (पहले ₹34,999)
- 12GB + 256GB: ₹40,999 (पहले ₹37,999)
Nothing Phone 4a Pro की कीमत में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी
असल बड़ा झटका Phone (4a) Pro की कीमत में देखने को मिला है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमत में सीधे ₹5,000 की बढ़ोतरी कर दी है.
- 8GB + 128GB: ₹44,999 (पहले ₹39,999)
- 8GB + 256GB: ₹47,999 (पहले ₹42,999)
- 12GB + 256GB: ₹50,999 (पहले ₹45,999)
यह भी पढ़ें: Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स, जानिए कीमत और सभी फीचर्स
