Nokia Airtel के बहुरेंगे दिन, 5G और AI को नयी उड़ान देगी डील

Nokia Airtel Deal: एयरटेल और नोकिया ने मिलकर डेवलपर्स को नेटवर्क एपीआई उपलब्ध कराया, जिससे 5जी और एआई आधारित नये डिजिटल समाधान बनेंगे

Nokia Airtel Deal: भारती एयरटेल और नोकिया ने मिलकर ऐसा कदम उठाया है जो भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम को नयी दिशा देगा. दोनों कंपनियों की साझेदारी से डेवलपर्स को सीधे नेटवर्क की ताकत तक पहुंच मिलेगी, जिससे नये ऐप्स और समाधान पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बन सकेंगे.

नेटवर्क एपीआई से खुलेगा नया रास्ता

नोकिया अपने ‘नेटवर्क ऐज कोड’ प्लैटफॉर्म के जरिये एयरटेल के नेटवर्क एपीआई को डेवलपर्स और उद्यमों तक पहुंचाएगा. इन एपीआई की मदद से लोकेशन सर्विस, सुरक्षा फीचर्स, 5जी स्पीड और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी क्षमताएं किसी भी ऐप या डिजिटल प्लैटफॉर्म में जोड़ी जा सकेंगी.

डेवलपर्स को मिलेगा इनोवेशन का मौका

इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा डेवलपर समुदाय को होगा. अब वे एयरटेल नेटवर्क की एआई, 5जी और एज कंप्यूटिंग जैसी एडवांस्ड क्षमताओं का इस्तेमाल करके निर्बाध और इनोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशंस बना पाएंगे. इससे स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के लिए नये बिजनेस मॉडल और मौद्रीकरण के अवसर खुलेंगे.

एयरटेल का विजन: सुरक्षित और स्मार्ट सेवाएं

एयरटेल बिजनेस के सीईओ शरत सिन्हा ने कहा कि यह सहयोग स्वचालन को बढ़ावा देगा और सुरक्षित डिजिटल सेवाओं के निर्माण में मदद करेगा. उनका मानना है कि नोकिया के साथ मिलकर एयरटेल पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत बनाएगा.

भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम को मिलेगा बूस्ट

यह साझेदारी न केवल डेवलपर्स बल्कि पूरे टेक सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.5जी और एआई आधारित समाधान भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करेंगे और यूजर्स को बेहतर अनुभव देंगे.

HMD से अलग होकर Nokia की नयी शुरुआत, पार्टनरशिप की तलाश तेज, क्या लौटेंगे अच्छे दिन? | The Rise and Fall of Nokia

Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >