Nokia का यह रफ ऐंड टफ फोन था सबका फेवरेट, 25 साल बाद लौट कर आ रहा अब

Nokia 3210 फोन 18 मार्च 1999 को आया. यह भारतीय बाजार में वापसी कर रहा है. HMD Global ने यह जानकारी दी है. कंपनी के पास नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का लाइसेंस है.

Nokia 3210 Phone Relaunch: नोकिया का 3210 मॉडल हैंडसेट एक बार फिर अपनी धाक जमाने आ रहा है. एक समय था जब मोबाइल फोन का मतलब नोकिया ही होता था. उस दौरान नोकिया ने जितने भी मोबाइल फोन बाजार में उतारे, वे सभी सुपरहिट रहे.

Nokia 3210 फोन भी उसी दौरान लॉन्च हुआ था. नोकिया ने यह फोन 18 मार्च 1999 को बाजार में पेश किया था. रफ ऐंड टफ टाइप के इस हैंडसेट का भारत में बड़ा क्रेज हुआ करता था. यह मोबाइल फोन अब भारतीय बाजार में वापसी करने जा रहा है. Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने खुद इसकी जानकारी दी है.

MWC 2024: नोकिया मोबाइल बनानेवाली कंपनी ला रही बार्बी फोन, जानिए क्या होगा खास

HMD Global पिछले कुछ सालों से अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाती और उन्हें बेचती है. कंपनी ने नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस ले रखा है. बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने नोकिया के कई पॉपुलर मॉडल्स रीलॉन्च किये हैं.

Nokia 2660 Flip : नोकिया का यह फ्लिप फोन बड़े कमाल का है, जानिए कीमत कितनी है

HMD Global ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर कर इस बात के संकेत दिये हैं कि आइकॉनिक मॉडल 3210 की वापसी होने जा रही है. इसमें एक फोन को ब्लर करके दिखाया गया है और इसके साथ ही नोकिया फोन्स हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है.

Nokia की कहानी खत्म! HMD ग्लोबल ने सोशल मीडिया और वेबसाइट से हटाया नाम, नये फोन पर मिलेगा यह लोगो

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें, तो नोकिया जल्द ही 108MP का कैमरा वाला फोन ला सकती है. कहा तो यह भी जा रहा है कि यह फीचर Nokia 3210 में दिया जा सकता है. हालांकि इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है क्योंकि कंपनी की ओर से इसे लेकर लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है.

Nokia का यह शानदार फोन खरीदें मात्र 6 हजार में, दिल जीत लेंगे धांसू फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >