प्लास्टिक या लोहा नहीं अब 3D प्रिंटर वाले कूलर्स का जलवा, AI करेगा टेंपरेचर कंट्रोल

Unique Smart Coolers: प्लास्टिक और लोहे वाले कूलर्स अब पुराने हो गए हैं. क्योंकि, मार्केट में अब AI से चलने वाले कूलर्स आ गए हैं. जो न सिर्फ बिजली की कम खपत करते हैं बल्कि आपकी सुविधा अनुसार रूम का टेंपरेचर भी खुद सेट कर देते हैं.

Unique Smart Coolers: आपने अब तक लोहे और प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर्स देखे होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब मार्केट में AI से चलने वाले स्मार्ट कूलर्स भी मिलने लगे हैं. स्मार्ट AI कूलर्स की बिक्री भी खूब हो रही है. क्योंकि, ठंडी हवा के अलावा इन स्मार्ट कूलरों में कई सारे फीचर्स भी मिल रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही स्मार्ट कूलर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ आपको इस गर्मी में ठंडक देंगे बल्कि आपके घर के लुक को भी बदल देंगे.

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रिज की कर रहे हैं शॉपिंग तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना झेलनी पड़ सकती है परेशानी

स्मार्ट कूलर्स | Smart Coolers

स्मार्ट कूलर्स के फीचर्स आपको काफी पसंद आने वाले हैं. क्योंकि, इस कूलर को आप आराम से अपने मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं. इन कूलरों में Wi-Fi और Bluetooth फीचर्स होते हैं. ऐसे में आप अपने फोन से कनेक्ट कर कूलर के फैन की स्पीड को कम या तेज कर सकते हैं. इसके अलावा आप फोन से ही हवा की दिशा के साथ-साथ इसके ऑन-ऑफ होने का टाइमर भी सेट कर सकते हैं. वहीं, मार्केट में कई ऐसे स्मार्ट कूलर भी आपको मिल जाएंगे, जो कमरे के टेंपरेचर के हिसाब से चलते हैं. अगर आपके कमरे का टेंपरेचर गर्म है तो फिर ये स्मार्ट कूलर्स खुद से ही अपना टेंपरेचर सेट कर आपके रूम को ठंडा कर देंगे. इसके अलावा इन कूलरों में रिमोट कंट्रोल के साथ-साथ LED डिस्प्ले और टच पैनल का ऑप्शन भी मिलता है. मॉर्डन दिखने के साथ ये कूलर्स बिजली की खपत भी कम करते हैं. हालांकि, ये आम कूलर्स की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं.

AI कूलर्स | AI Coolers

मार्केट में अब तो AI कूलर्स भी आ गए हैं. ये AI कूलर्स आपके जरूरत को समझ कर अपने आप काम करते हैं. जैसे कि आपको किस स्पीड में हवा चाहिए और कितने टेंपरेचर पर. AI कूलर्स आपके आदतों को समझ कर खुद से ही कूलर के फैन को कम या ज्यादा करता है और कूलिंग के लिए टेंपरेचर सेट करता है. ऐसे में आपको बार-बार कूलर के फैन को एडजस्ट नहीं करना पड़ेगा और न ही टेंपरेचर. ये AI फीचर वाले कूलर्स बिजली की खपत भी कम करेंगे.

सोलर पावर्ड कूलर्स | Solar Powered Coolers

सोलर पावर्ड कूलर्स उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें बार-बार बिजली के कटने की परेशानी झेलनी पड़ती है. ये सोलर पावर्ड कूलर्स सौर ऊर्जा से चलते हैं, जिससे आपको बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी. कई सोलर कूलर्स में बैटरी भी होती है. जिससे बैटरी की मदद से आप रात भर कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इन्हें चलाने में कोई एक्स्ट्रा खर्च भी नहीं होगा.

3D प्रिंटिंग कूलर | 3D Printing Coolers

3D प्रिंटिंग एक नई टेक्नोलॉजी है. जिसका इस्तेमाल कई तरह की चीजों को बनाने के लिए किया जा रहा है. ऐसे में अब कूलर भी इसी नई टेक्नोलॉजी से बने हुई आ रहे हैं. इस तरह के कूलर्स में पुराने मशीनिंग की जगह 3D प्रिंटिंग का इस्तेमाल होता है. जिससे कूलर वजन में हल्के और टिकाऊ बनते हैं. अन्य कूलर्स की तुलना में ये ज्यादा पतले, मॉडल और पोर्टेबल होते हैं, जो इन्हें युनीक बनाते हैं.

HEPA फिल्टर और UV टेक्नोलॉजी वाले कूलर्स | HEPA filter Coolers

बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों के लिए HEPA फिल्टर और UV टेक्नोलॉजी वाले कूलर्स एक अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि, इसमें लगे UV लाइट्स हवा में मौजूद धूल, बैक्टीरिया और एलर्जी के कण को खत्म कर देते हैं. ये कूलर्स आपको साफ और ठंडी हवा देंगे. ये अन्य कूलर्स की तुलना में महंगे होते हैं लेकिन सेहतमंद हवा के लिए ये कूलर्स एयर फिल्टर का काम भी करते हैं.

यह भी पढ़ें: नहीं पड़ेगी एसी-कूलर की जरूरत, इस टेक्नोलॉजी से गर्मी में भी ठंडा रहेगा घर

यह भी पढ़ें: Ceiling Fan Buying Guide: सिर्फ डिजाइन देख कर न खरीदें सीलिंग फैन, यह 6 बातें भी जानना बहुत जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >