निखिल कामत के पॉडकास्ट में दिखा एलन मस्क का भारत प्रेम, पार्टनर शिवॉन जिलिस हाफ-इंडियन, बेटे का नाम शेखर

Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: एलन मस्क ने निखिल कामत के पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस आधी भारतीय हैं और बेटे का नाम शेखर रखा गया है.

Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: टेक्नोलॉजी के दिग्गज एलन मस्क ने जेरोधा को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस आधी भारतीय हैं और उनके बेटे का मिडिल नेम शेखर रखा गया है, जो भारतीय-अमेरिकी नोबेल विजेता भौतिकशास्त्री सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर को सम्मान देने के लिए चुना गया.

शिवॉन जिलिस की जड़ें भारत से जुड़ी (Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: Indian Roots)

मस्क ने कहा कि शिवॉन जिलिस बचपन में कनाडा में पली-बढ़ीं और उन्हें गोद लिया गया था. उनके पिता एक भारतीय एक्सचेंज स्टूडेंट थे. हालांकि मस्क ने स्वीकार किया कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि जिलिस का भारतीय मूल से गहरा रिश्ता है.

Nikhil kamath podcast elon musk / x screengrab

न्यूरालिंक की अहम कड़ी (Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: NeuraLink Connection)

शिवॉन जिलिस 2017 से मस्क की कंपनी न्यूरालिंक से जुड़ी हैं और वर्तमान में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं. येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फिलॉसफी की पढ़ाई करने वाली जिलिस अब मस्क के साथ चार बच्चों की मां हैं- ट्विन्सस्ट्राइडर और अज्योर, बेटी आर्केडिया और बेटे सेल्डन लाइकर्गस.

भारतीय टैलेंट पर मस्क की राय (Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: On Indian Talent)

पॉडकास्ट के दौरान मस्क ने अमेरिका में भारतीय प्रतिभा की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से भारतीय टैलेंट का लाभ उठा रहा है, लेकिन वीजा पॉलिसी और इमिग्रेशन की अनिश्चितता के कारण अब हालात बदलते दिख रहे हैं.

————————-

कौन कहां से ट्वीट कर रहा? X ने कर दी पूरी दुनिया की पोल खोल

WhatsApp और Arattai को टक्कर दने के लिए एलन मस्क लेकर आए X Chat, फीचर्स ऐसे कि आप भी कहेंगे ‘वाह’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >