IRCTC अकाउंट को कैसे करें अपने आधार से लिंक? जानें तरीका, बिना इसके बुक नहीं होगा तत्काल टिकट

IRCTC: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने सभी यूजर्स के लिए एक नहीं गाइड लाइन जारी की है. यात्रियों को अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा ताकि बुकिंग में कोई परेशानी न आए और अकाउंट भी चालू रहे.

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रोसेस को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब यात्रियों को अपनी IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा है. जिन यात्रियों ने अभी तक अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है, उन्हें भविष्य में तत्काल टिकट बुक करने में कठिनाई हो सकती है. यह नियम 1 जुलाई से लागू हो जाएगी. वहीं, जिन यूजर्स का अकाउंट पहले से आधार से जुड़ा हुआ है, उन्हें तत्काल बुकिंग विंडो खुलने से 10 मिनट पहले ही एक्सेस मिलने लगेगा. इससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी.

क्यों जरूरी है आधार लिंक करना?

रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है. इस दौरान ऑथराइज्ड एजेंट भी टिकट नहीं बुक कर पाएंगे. यानी इस शुरुआती समय में टिकट बुक करने का लाभ सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनका अकाउंट आधार से लिंक होगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करने का तरीका, जान गया तो छोड़ देगा लाइनों में लगना

हर दिन करीब 2.25 लाख लोग ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते हैं. लेकिन IRCTC के 13 करोड़ एक्टिव यूजर्स में से सिर्फ 1.2 करोड़ यूजर्स का अकाउंट ही आधार से जुड़ा है. रेलवे का मानना है कि ज्यादातर फर्जी बुकिंग इन्हीं बिना वेरिफिकेशन वाले खातों से होती है. इसलिए रेलवे ने 20 लाख खातों को संदिग्ध मानते हुए उनकी जांच शुरू की है.

IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कैसे करें

  • सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं.
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद “My Account” सेक्शन में जाएं.
  • वहां आपको “Link Your Aadhaar” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना आधार नंबर और नाम जैसी जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरीफाई कर लें 
  • फिर “Update” बटन पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: IRCTC ने बंद किये 2 करोड़ अकाउंट्स, तत्काल कर लें यह काम, वरना टिकट बुक करना होगा मुश्किल

यह भी पढ़ें: रेलवे के ‘सुपर ऐप’ से सफर हुआ आसान, टिकट से लेकर स्टेटस चेकिंग तक एक ही जगह मिलेगी सारी सर्विस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >