Jio का नया प्लान: अनलिमिटेड कॉलिंग, 912.5GB डेटा और 50GB क्लाउड, सब कुछ एक रिचार्ज में

New Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया ₹3,599 वार्षिक प्लान 912.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 90 दिन की JioHotstar सदस्यता और 50GB Jio AICloud स्टोरेज के साथ पेश- स्ट्रीमिंग और हाई डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद.

New Jio Recharge Plan: भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने ₹3,599 की कीमत में एक नया सालाना प्रीपेड प्लान पेश किया है. यह प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक है जो भारी मात्रा में डेटा का उपयोग करते हैं और लंबी अवधि की वैल्यू चाहते हैं.

इस प्लान में कुल 365 दिनों की वैधता मिलती है, जिसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. इसका मतलब है कि पूरे वर्ष में ग्राहक को कुल 912.5GB डेटा मिलेगा. निर्धारित दैनिक सीमा समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी.

डेटा के अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS, और JioHotstar मोबाइल और टीवी की 90 दिनों की सदस्यता शामिल है. यह ऑफर उन उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी है जो OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं.

₹11 में अनलिमिटेड इंटरनेट! जियो और एयरटेल ने मचाया बवाल, डेटा वॉर का नया दौर

इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज भी मिलेगा, जिससे वे अपने फोटो, वीडियो और दस्तावेज क्लाउड पर सुरक्षित रख सकते हैं. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को उसी जियो नंबर से लॉगिन करना होगा जिससे रिचार्ज किया गया है.

यह नया ₹3,599 का प्लान, जियो के मौजूदा सालाना प्लानों- ₹3,499 और ₹3,999- के साथ बाजार में उपलब्ध होगा. ₹3,999 का प्लान FanCode सदस्यता जैसे अतिरिक्त लाभों के साथ आता है.

जियो के इस नये प्लान से स्पष्ट है कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को अधिक डेटा, मनोरंजन और डिजिटल सुविधाएं देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. यह प्लान खासकर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श है जो OTTस्ट्रीमिंग और क्लाउड बैकअप सेवाओं का भरपूर इस्तेमाल करते हैं.

एक बार खरीदें Airtel के ये प्लान्स, बिना रुकावट साल भर होगी बातचीत, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा भी

Jio के ये तीन प्लान्स हैं जबरदस्त, सस्ते में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और भी बहुत कुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >