मॉनसून में अगर AC से मिल रहे हैं ये 5 अजीब संकेत, तो बिलकुल न करें नजरअंदाज, तुरंत घुमाएं मैकेनिक को फोन

AC Tips: मॉनसून के कारण वातावरण में नमी और उमस काफी बढ़ जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग घर के भीतर राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर आपके एसी से कुछ संकेत आने लगे तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं वे 5 संकेत.

AC Tips: मॉनसून का मौसम जहां एक ओर झुलसाती गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर वातावरण में नमी और उमस भी काफी हद तक बढ़ा देता है. ऐसे में अधिकांश लोग घर के भीतर राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) का सहारा लेते हैं. हालांकि, मानसून के दौरान एसी का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान न रखना सीधा असर आपके जेब पर पड़ सकता है.

बारिश में दिनों में एसी चलाने के तरीके से लेकर उसके रख राखाओ तक का ध्यान रखना चाहिए. अगर आपके एसी से भी यह 5 संकेत मिल रहे है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत कड़ी हो सकती है. आइए जानते हैं कौन से हैं वे संकेत. 

AC से असामान्य आवाजें आना

बरसात के मौसम में अगर आपका एसी अजीब तरह की आवाजें जैसे खड़खड़ाना या खटपट करना शुरू कर दे, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसी आवाजें अक्सर ढीले फैन, मोटर की खराबी या किसी इंटरनल पार्ट्स के टूटने के कारण होती हैं. बारिश की वजह से बढ़ी नमी, धूल और गंदगी मशीन के अंदर जमा होकर इसके कामकाज पर असर दाल सकती हैं. ऐसी स्थिति को अनदेखा न करें और तुरंत किसी बढ़िया टेक्नीशियन की मदद लें.

AC अपने आप चालू बंद होना

अगर आपका एसी अपने आप ऑन और ऑफ हो रहा है, तो इसकी वजह इलेक्ट्रिकल खराबी या सर्किट में नमी हो सकती है. बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी के कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. इससे न केवल एसी को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि आग लगने का भी खतरा हो सकता है. 

AC से जलने की बदबू आना  

अगर आपके AC से जलने जैसी बदबू आ रही है, तो इसे हल्के में न लें. यह किसी बड़ी तकनीकी समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट, मोटर का ज्यादा गर्म होना या किसी हिस्से के जल जाने की आशंका. खासकर बारिश के मौसम में नमी की वजह से इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स में खराबी आ सकती है, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में तुरंत AC को बंद करें और टेक्नीशियन से चेक करवाएं.

AC से पानी टपकना 

बरसात के मौसम में एसी से पानी टपकना एक आम समस्या है, जो अक्सर ड्रेन पाइप में रुकावट या कूलेंट के रिसाव के कारण होती है. अधिक नमी के चलते ड्रेनेज लाइन में फफूंदी या गंदगी जमा हो सकती है, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है और वह बाहर टपकने लगता है. यदि समय रहते इसका समाधान न किया जाए, तो दीवारों और फर्नीचर को नुकसान पहुंच सकता है.

कमरे में असमान ठंडक होना 

अक्सर देखा जाता है कि कमरे के कुछ हिस्सों में एसी की ठंडी हवा पहुंचती है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी बनी रहती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे एयर फिल्टर में जमी धूल, कूलेंट का स्तर कम होना या डक्ट्स में किसी तरह की रुकावट. बरसात के मौसम में डक्ट्स में नमी के कारण फंगस या मोल्ड भी जमा हो सकता है, जो हवा के फ्लो को रोकते हैं. ऐसे मामलों में एसी की सही तरीके से सर्विस कराना बेहद जरूरी हो जाता है.

यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

यह भी पढ़ें: AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >