मुकेश अंबानी का जियोकॉइन क्या सच में क्रिप्टोकरेंसी है? जानिए असली सच्चाई और फर्क

Mukesh Ambani का JioCoin क्या सच में एक नयी क्रिप्टोकरेंसी है या सिर्फ रिवॉर्ड टोकन? जानिए JioCoin का असली मकसद, इसके काम करने का तरीका और यह बाकी क्रिप्टो से कितना अलग है

JioCoin क्या है?

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio ने अब डिजिटल दुनिया में एक नया कदम रखा है, JioCoin के जरिये. रिपोर्ट्स के मुताबिक JioCoin को Polygon ब्लॉकचेन प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है. यह टोकन Jio के डिजिटल इकोसिस्टम के अंदर इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. अभी तक इसकी कीमत या ट्रेडिंग की जानकारी पब्लिक नहीं की गई है. लेकिन इसे एक रिवॉर्ड टोकन बताया गया है, जिसे यूजर्स को Jio के ऐप्स या ब्राउजर इस्तेमाल करने पर दिया जा सकता है.

क्या JioCoin एक क्रिप्टोकरेंसी है?

कई लोग इसे Ambani की क्रिप्टोकरेंसी कह रहे हैं, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है. क्रिप्टोकरेंसी वो होती है जिसे खुले बाजार में खरीदा-बेचा जा सके, जैसे Bitcoin या Ethereum. लेकिन JioCoin को अभी तक किसी बड़े एक्सचेंज पर लिस्ट नहीं किया गया है और न ही इसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई है. इस ताह देखें, तो यह ट्रेडेबल क्रिप्टो नहीं, बल्कि इन-ऐप रिवॉर्ड टोकन है.

Bitcoin Vs JioCoin: बिटकॉइन या मुकेश अंबानी का जियोकॉइन? जानिए कौन सा है आपके लिए फायदेमंद

बाकी क्रिप्टो से कितना अलग है?

तुलनाक्रिप्टोकरेंसीJioCoin
ट्रेडिंगएक्सचेंज पर होती हैनहीं होती
ट्रांसफरवॉलेट से वॉलेटसंभव नहीं
वैल्यूबाजार से तयकंपनी से तय
मकसदनिवेश, ट्रांजैक्शनऐप रिवॉर्ड और एंगेजमेंट

कब कहा जाएगा असली क्रिप्टोकरेंसी?

फिलहाल JioCoin को पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता. यह Reliance के डिजिटल प्लैटफॉर्म में इस्तेमाल होने वाला ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन है. अगर भविष्य में इसे ओपन मार्केट में लिस्ट किया गया या ट्रेडिंग की सुविधा दी गई, तब इसे असली क्रिप्टोकरेंसी कहा जा सकेगा.

Mukesh Ambani ने दिवाली के बाद जियो यूजर्स को दिया बड़ा ऑफर? 545 में मिलेंगे भर-भर के फायदे

Jio का एक बार रिचार्ज, पूरे साल बेफिक्री! अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा से टेंशन फ्री

350 रुपये से भी सस्ते हैं Jio के ये दो प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा, फौरन करें चेक

क्या Jio Fiber लगवाना Jio Recharge से ज्यादा फायदेमंद है? जानिए क्योंकि अब इंटरनेट का मतलब सिर्फ मोबाइल डेटा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >