दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. फरवरी के महीने में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा. ऐसे में लोग राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर की तलाश में हैं. अच्छी खबर यह है कि ऑफ-सीजन सेल के चलते विजय सेल्स के ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर बजट फ्रेंडली AC की भरमार है. यहां विंडो और स्प्लिट दोनों तरह के AC बेहद किफायती दामों में उपलब्ध हैं.
ऑफ-सीजन में मिल रहे सस्ते दाम
गर्मियों की शुरुआत से पहले ही ऑनलाइन मार्केट में AC की कीमतें कम हो गई हैं. विजय सेल्स पर कई ब्रांड्स के AC 24 हजार रुपये से शुरू हो रहे हैं. यह मौका उन लोगों के लिए खास है जो बजट में रहते हुए गर्मी से राहत पाना चाहते हैं.
वोल्टास और ब्लूस्टार के किफायती मॉडल
विजय सेल्स पर वोल्टास का 1 टन BEE 3 स्टार AC 24,299 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 100 प्रतिशत कॉपर दिया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहता है. वहीं ब्लूस्टार का 1 टन 3 स्टार फिक्स्ड स्पीड AC 24,390 रुपये में खरीदा जा सकता है. दोनों ही मॉडल ऊर्जा बचत और बेहतर कूलिंग के लिए जाने जाते हैं.
सैंसुई और डाइकिन के कन्वर्टेबल ऑप्शन
सैंसुई का 1 टन 3 स्टार स्प्लिट AC 24,900 रुपये में मिल रहा है. यह 5-इन-1 कन्वर्टेबल AC है जिसमें सेविंग मोड भी दिया गया है. वहीं डाइकिन का 0.8 टन 3 स्टार AC 26,299 रुपये में उपलब्ध है. इसमें भी 100 प्रतिशत कॉपर इस्तेमाल किया गया है, जो इसे टिकाऊ और भरोसेमंद बनाता है.
गर्मियों से पहले खरीदने का सही समय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों से पहले AC खरीदना हमेशा फायदेमंद होता है. इस समय कीमतें कम रहती हैं और विकल्प भी ज्यादा मिलते हैं. विजय सेल्स जैसी ऑनलाइन सेल्स में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विंडो या स्प्लिटAC चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मी से पहले जरूर करा लें AC का यह काम, वरना होगा हजारों का नुकसान
यह भी पढ़ें: गर्मियों से पहले पहियों वाला AC बना हॉट ट्रेंड? खरीदने से पहले जानिए ये बातें
