Jio Recharge Plan: एक रीचार्ज के बाद सालभर की छुट्टी, 2.5GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में एन्युअल प्लान्स बड़े फायदेवाले हैं. इनमें आप एकमुश्त रीचार्ज करा कर सस्ते में बेनिफिट्स पा सकते हैं. महंगे होने के बाद भी जियो के ये रीचार्ज, बेनिफिट्स के मामले में सबसे सस्ते हैं.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के ऐसे रीचार्ज प्लान्स के बारे में हम आपको बताएंगे, जिनमें आपको सालभर की वैलिडिटी मिलती है. जियो के इन प्लान्स में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2.5 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस, फ्री जियो ऐप्स के ऐक्सेस के साथ कई बेनिफिट्स मिलते हैं. जियो के ये प्लान्स OTT सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं. दरअसल, मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो ने हाल ही में अपने रीचार्ज प्लान्स में कुछ बदलाव किये हैं. तो आइए फटाफट जान लेते हैं इन प्लान्स में मिलनेवाले फायदों के बारे में-

Jio 3599 Prepaid Plan Benefits

जियो का 3,599 रुपये का प्रीपेड प्लान भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है, यानी कुल 912.5GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा, 100 SMS रोजाना की सुविधा भी है और अन्य कई बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यह प्लान प्रति माह 276 रुपये की लागत में आता है और इसकी वैधता भी 365 दिन है. यह प्लान भी जियो की प्रमोशन में एक प्रमुख स्थान रखता है और आपके बजट में फिट हो सकता है.

What Does Reliance Jio Offer Benefits In Its Rs 3599 Plan?

Jio 3999 Prepaid Plan Benefits

जियो का 3,999 रुपये का प्रीपेड प्लान सबसे महंगा रीचार्ज प्लान है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोजाना 100 SMS और 2.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है, जिससे कुल 912.5GB डेटा उपलब्ध होता है. इस प्लान की वैधता 365 दिन है और इसमें हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यह प्लान एक शानदार ऑप्शन हो सकता है यदि आप लंबे समय तक रीचार्ज से छुट्टी पाना चाहते हैं.

What Does Reliance Jio Offer Benefits In Its Rs 3999 Plan?

200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >