अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले Motorola Edge 70 की बिक्री आज से शुरू, मिड-रेंज बजट में मिल रहे फ्लैगशिप जैसे फीचर्स

Motorola Edge 70 आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इस स्मार्टफोन को आप Flipkart और Motorola की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं. फोन की खास बात इसकी अल्ट्रा स्लिम डिजाइन है जो सिर्फ 5.99mm की है. इसमें 5,000mAh की सॉलिड बैटरी भी देखने को मिलती है.

Motorola Edge 70: Motorola ने हाल ही में अपना नया Edge 70 भारत में लॉन्च किया है और आज यानी 23 दिसंबर से इसकी बिक्री शुरू हो गयी है.  खास बात यह है कि इसका डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है, जो देखने में iPhone Air और Galaxy S25 Edge जैसे फ्लैगशिप फोन्स की याद दिलाता है. पतले डिजाइन के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, इसमें कई तरह के AI फीचर्स भी मौजूद हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं. आइए जानते सेल से जुड़ी सारी डिटेल्स.

कितनी है Motorola Edge 70 की कीमत?  

Motorola का अल्ट्रा-स्लिम स्मार्टफोन Edge 70 आज दोपहर 12 बजे (IST) भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे आप Flipkart और Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे. यह फोन Pantone से सर्टिफाइड कलर्स में आएगा, जिनमें Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad शामिल हैं.

भारत में Motorola Edge 70 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा जिससे इसकी कीमत घट कर 28,999 रुपये हो जाती है.

Motorola Edge 70 के फीचर्स

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गयी है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आती है. यह स्क्रीन 10-बिट कलर सपोर्ट करती है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. फोन को सेफ रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी मिलता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. स्टोरेज के लिए इसमें 512GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसमें ऐप्स, गेम्स, फोटो और हाई-क्वालिटी वीडियो आराम से सेव किए जा सकते हैं, और बार-बार क्लाउड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती.

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपर्चर मिलता है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिससे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

Motorola Edge 70 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में IP68/IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H मजबूती, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और moto AI जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: पहली सेल में सस्ता हुआ Realme Narzo 90x, 12 हजार में खरीदने का मौका, ऑफर बस 12 घंटे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >