लॉन्च प्राइस से सीधे 12 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro, देखें कहां मिल रही ये जबरदस्त डील

Motorola Edge 50 Pro: अगर आप भी मोटोरोला का कोई बढ़िया सा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल Motorola Edge 50 Pro पर Amazon पर भारी छूट मिल रही है. यह शानदार कलर-एक्युरेट डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और तेज 125W फास्ट चार्जिंग के लिए काफी पॉपुलर है. आइए आपको इस डील के बारे में डिटेल में बताते हैं.

अगर आप भी Motorola स्मार्टफोन के दीवाने है और कई दिनों से कोई बढ़िया Motorola का फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल अमेजन पर फिलहाल  Motorola Edge 50 Pro पर भारी छूट देखने को मिल रही है. यह स्मार्टफोन अपनी शानदार और कलर-एक्युरेट डिस्प्ले, रोजमर्रा के भरोसेमंद परफॉर्मेंस और तेज 125W फास्ट चार्जिंग से लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ऐसे ऑफर्स आमतौर पर सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए खरीदने का सोच रहे हैं तो देर न करें. आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Amazon पर सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Pro

Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. फिलहाल अमेजन पर यह फोन 23,985 रुपये में लिस्ट है, यानी सीधे 12,014 रुपये की भारी छूट मिल रही है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके आप कीमत और भी कम कर सकते हैं.

Motorola edge 50 pro price detail on amazon

Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स तक की पिक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट देती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है, साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. पावर के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फोटोग्राफी के लिए Edge 50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, इस दिन भारत में एंट्री मारेगा 200MP कैमरा वाला सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >