Moto G37 Power और Moto G37 की भारत में एंट्री पक्की, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

Motorola अगले हफ्ते भारत में Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च करने जा रही है. नए प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android 16 के साथ ये फोन बजट सेगमेंट में काफी हलचल मचा सकते हैं. आइए देखते हैं इन दोनों फोन्स में क्या खास होगा.

Motorola अपने भारतीय यूजर्स के लिए जल्द दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है. पहला Moto G37 Power और दूसरा Moto G37. कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए कन्फर्म कर दिया है कि ये दोनों नए G-सीरीज फोन अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे. खास बात यह है कि भारत में आने वाले दोनों मॉडल्स में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों स्मार्टफोन अप्रैल में यूरोपियन मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, और अब भारतीय यूजर्स के लिए इनकी एंट्री होने जा रही है.

कब लॉन्च होगा Moto G37 Power और दूसरा Moto G37

कंपनी ने X (पहले Twitter) पर डिटेल शेयर करते हुए बताया कि Moto G37 Power और Moto G37 भारतीय बाजार में 19 मई को दोपहर 12 बजे एंट्री करेंगे. लॉन्च से पहले ही Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इनके कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स टीज किए जा रहे हैं. खरीदारी की बात करें तो लॉन्च के बाद ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart के साथ-साथ देशभर के रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने Moto G37 series की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

Moto G37 Power और Moto G37  फीचर्स

दोनों फोन्स ग्लोबल वर्जन में जहां MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च हुए थे, वहीं भारत में कंपनी इन्हें और ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ लाने जा रही है. बैटरी की बात करें तो Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. वहीं Moto G37 में 5,200mAh की बैटरी मिलेगी.

स्क्रीन की बात करें तो दोनों में 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12GB तक रैम मिलेगी. दोनों फोन सीधे नए Android 16 के साथ आएंगे. कैमरा सेक्शन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, जिसमें क्वाड-पिक्सल टेक्नोलॉजी दी जाएगी.

इसके अलावा, दोनों फोन सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं हैं. इन्हें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो मजबूती का संकेत देता है. एंटरटेनमेंट के लिए स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 भारत में एंट्री के लिए तैयार, डिजाइन हुआ रिवील, पहली बार आएगा Turbo सीरीज का फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >