VIRAL VIDEO: क्या गांधी जी फिर से लौट आए? वायरल वीडियो में दिखे 'बापू' जैसे शेफ

Mahatma Gandhi Lookalike VIRAL VIDEO: वायरल वीडियो में अमेरिका में रहने वाले शेफ रंजन डे को देख लोग चौंक गए हैं. भिंडी फ्राई बनाते इस शेफ की शक्ल महात्मा गांधी से इतनी मिलती-जुलती है कि सोशल मीडिया पर उन्हें 'गांधी जी का डुप्लिकेट' कहा जा रहा है.

Mahatma Gandhi Lookalike VIRAL VIDEO: सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) से एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में दिख रहे हैं एक भारतीय मूल के शेफ रंजन डे, जो न सिर्फ स्वादिष्ट भिंडी फ्राई बना रहे हैं, बल्कि दिखने में भी हूबहू महात्मा गांधी जैसे लगते हैं.

“फ्रीडम फाइटर से फूड फाइटर!”

शेफ रंजन के गोल चश्मे, पतली काया और मुस्कुराहट को देखकर लोग चौंक गए. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई- “ये तो गांधी जी हैं!”, “बापू आज भिंडी बना रहे हैं,” और “फ्रीडम फाइटर से फूड फाइटर!” जैसे मजेदार रिएक्शन मिलने लगे.

रंजन डे पिछले 35 वर्षों से न्यू दिल्ली रेस्टोरेंट चला रहे हैं, जो कि सैन फ्रांसिस्को का सबसे पुराना भारतीय रेस्तरां माना जाता है.

इंस्टाग्राम प्रोफाइल में इमिग्रेंट बिजनेस चैंपियन और ग्लोबल शेफ

उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में वो खुद को “इमिग्रेंट बिजनेस चैंपियन” और “ग्लोबल शेफ” बताते हैं. हालांकि, गांधी जी से उनकी इस अजीब समानता पर उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें नई पहचान जरूर मिल गई है.

सोशल मीडिया की ताकत को यह वीडियो फिर साबित करता है. जहां एक साधारण रसोई का दृश्य भी इतिहास के किसी चेहरे को जिंदा कर सकता है.

WATCH: किसने बनाया ऐसा मुजस्समा? दीवार जितनी चौड़ाई वाली 5 मंजिला इमारत, सोशल मीडिया पर VIRAL

55 लाख की Range Rover कौड़ियों के भाव बेचनी पड़ी, दिल्ली में रेखा सरकार के फरमान पर बंदे ने सोशल मीडिया में रोया दुखड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >