रिलीज हुए नए रिडीम कोड, फ्री में पाएं गन्स, डायमंड्स और रिवार्ड कॉइन

Garena ने Free Fire MAX के नए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं. इन कोड्स के जरिए खिलाड़ियों को डायमंड्स, गन स्किन्स जैसे रिवॉर्ड मिल सकते हैं. साथ ही नए कैरेक्टर और हथियार इस्तेमाल करने का मौका भी मिलता है.

Garena Free Fire MAX ने 22 फरवरी 2026 के लिए नए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं. अच्छी बात ये है कि इंडियन सर्वर के खिलाड़ी अब बिना डायमंड खर्च किए इन-गेम रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकते हैं. गेम में समय-समय पर नए स्किन्स, आउटफिट्स, वेपन क्रेट्स और कई तरह के कॉस्मेटिक अपग्रेड्स आते रहते हैं. आम तौर पर इन प्रीमियम आइटम्स को पाने के लिए डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि रिडीम कोड्स के जरिए आप इनमें से कुछ रिवॉर्ड्स बिल्कुल फ्री में भी हासिल कर सकते हैं.

ये अल्फान्यूमेरिक कोड्स आमतौर पर 12 से 16 कैरेक्टर्स के होते हैं और लिमिटेड टाइम के लिए जारी किए जाते हैं. हर कोड की एक रिडेम्प्शन लिमिट होती है, यानी जो पहले इस्तेमाल करेगा, वही रिवॉर्ड पाएगा. इसलिए इन्हें जल्दी क्लेम करना जरूरी होता है.

Free Fire MAX redeem codes 22 February, 2026

कोड्स अपडेट हो रहे हैं… 

Free Fire MAX कोड्स रिडीम करें?

Free Fire MAX के रिडीम कोड्स को सीधे गेम के अंदर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. खिलाड़ियों को इन्हें क्लेम करने के लिए आधिकारिक प्रक्रिया फॉलो करनी होती है:

  • आधिकारिक Rewards Redemption वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने गेम से लिंक अकाउंट (Google, Facebook, VK, X या अन्य सपोर्टेड प्लेटफॉर्म) से लॉग-इन करें.
  • ध्यान रखें कि गेस्ट अकाउंट पर रिडेम्प्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती.
  • लिस्ट में दिए गए वैध कोड को कॉपी करके वेबसाइट के टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट करें.
  • इसके बाद Confirm पर क्लिक करें.
  • अगर कोड सही होगा, तो स्क्रीन पर सफल होने का मैसेज दिखाई देगा.
  • रिवॉर्ड्स 24 घंटे के भीतर आपके इन-गेम मेलबॉक्स में भेज दिए जाएंगे.

ध्यान देने वाली बातें

  • कोड क्षेत्र (रीजन) के अनुसार जारी होते हैं और संभव है कि वे केवल भारतीय सर्वर पर ही काम करें.
  • हर कोड के उपयोग की एक तय सीमा होती है.
  • एक्सपायर हो चुके कोड दोबारा सक्रिय नहीं किए जा सकते.
  • रिवॉर्ड अलग-अलग हो सकते हैं, जिनमें वेपन स्किन, कैरेक्टर आउटफिट, लूट क्रेट या अन्य कॉस्मेटिक आइटम शामिल हो सकते हैं.
  • खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे एक्टिव और वेरिफाइड कोड्स के लिए Garena की आधिकारिक घोषणाएं नियमित रूप से चेक करते रहें, क्योंकि रिडेम्प्शन लिमिट के कारण इनकी उपलब्धता जल्दी बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >