Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग के ऐप्स कैसे बनेंगे वोटर्स का हथियार

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव आयोग के 4 ऐप्स मतदान आसान बनाएंगे. मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात हो या उम्मीदवारों को जानने की, चुनाव आयोग के खास प्लान्स हैं.

Lok Sabha Elections 2024 Election Commission Apps : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की मदद और सहूलियत के लिए कई मोर्चो  पर तैयारी की है. चुनाव आयोग के 4 मोबाइल ऐप्स मतदान की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करेंगे. बात चाहे मतदान प्रतिशत बढ़ाने की हो या मतदाताओं के लिए अपने उम्मीदवारों को जानने और समझने की, चुनाव आयोग के खास प्लान्स हैं.

चुनाव आयोग के 4 ऐप्स

चुनाव आयोग कॉलर ट्यून की मदद से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा. ऑल इंडिया रेडियो और एफएम पर मतदाता जागरूकता के लिए जिंगल चलाये जाएंगे. निर्वाचन आयोग एसएमएस भेज कर भी लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता का संदेश देगा. इसके साथ ही साथ, वोटर्स की मदद के लिए चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन, नो योर कैंडिडेट, सक्षम ऐप, सीविजिल ऐप की सेवाएं लेगा.

CVIGIL App: ऐप से करें चुनाव में धांधली की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई

केवाईसी – नो योर कैंडिडेट

केवाईसी यानी नो योर कैंडिडेट बड़े काम का ऐप है. यह आपको अपने उम्मीदवार से वाकिफ करायेगा. इस मोबाइल ऐप्लीकेशन में उम्मीदवार द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा किये गए फॉर्म्स को अपलोड किया जाएगा. इससे उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्ड हर कोई जान सकता है.

सक्षम ऐप

यह मोबाइल ऐप दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए है. इस ऐप के माध्यम से दिव्यांग जन आसान तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसके माध्यम से दिव्यांग अपना पंजीकरण और संशोधन कर सकते हैं. इसके जरिये व्हीलचेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची में नाम खोजने के साथ बूथ की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके साथ ही, उन्हें घर बैठे वोट देने की भी सुविधा दी जाएगी.

Lok Sabha Chunav 2024: सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर

वोटर हेल्पलाइन ऐप

चाहे आपको मतदाता सूची में नाम जोड़ना हो या नाम-पते में संशोधन करना हो, या वोटर आपके बड़ काम आयेगा. इसके अलावा, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केंद्र विवरण, ई-एपिक कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है. यही नहीं, इसके जरिये यूजर अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकता है.

सी-विजिल ऐप

मतदान केंद्र पर मतदाता को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और गड़बड़ी दिखाई देती है या इसका पता चलता है, तो वह एस ऐप के जरिये इस बात की शिकायत कर सकता है. यही नहीं, उम्मीदवार अगर किसी को प्रलोभन दे रहा है तो इसकी भी सूचना इस ऐप के माध्यम से दी जा सकती है. इसमें फोटो, ऑडियो, वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज हो जाएगी. शिकायत के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई होने की बात चुनाव आयोग की ओर से कही जा रही है.

KYC-ECI ऐप से खुलेगा कैंडिडेट का हर कच्चा चिट्ठा, सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >