Lok Sabha Elections 2024: गूगल ने स्पेशल मैसेज के साथ डूडल बनाकर मनाया चुनाव पर्व का जश्न

Lok Sabha Chunav 2024 Google Doodle : गूगल के होमपेज पर आज दिनभर हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान वाला डूडल दिखाई देगा. ऐसा कर गूगल ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर्व की शुरुआत का जश्न मनाया है.

Lok Sabha Chunav 2024 Google Doodle : दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो चुका है. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज में आज वोटिंग हो रही है. इस अवसर पर गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनाया है. गूगल का यह खास डूडल आप गूगल के होमपेज पर देख सकते हैं. आज के डूडल में गूगल की अंग्रेजी स्पेलिंग में दूसरे ‘ओ’ में वोटिंग करनेवाला हाथ और उसकी तर्जनी उंगली पर स्याही का निशान देखा जा सकता है.

लोकतंत्र के चुनाव पर्व की शुरुआत

गूगल का यह डूडल 19 अप्रैल यानी आज पूरे दिन भारतीय उपयोगकर्ताओं के गूगल होम पेज पर दिखाई देता रहेगा. गूगल ने अपने होमपेज पर हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान वाला डूडल बनाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव पर्व की शुरुआत का जश्न मनाया है. आपको मालूम है कि चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान के समय मतदाता के हाथ की तर्जनी उंगली पर स्याही का निशान लगाना भारत में मतदाताओं के लिए प्रथागत है.

Google Ads: लोकसभा चुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक लड़ाई, लेकिन नतीजों से पहले जीत गई गूगल

डूडल पर क्लिक करने से मिलेंगे लेटेस्ट चुनावी अपडेट्स

गूगल के आज के डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को भारत में चुनावों पर ताजीतरीन अपडेट से संबंधित खोज परिणामों के लिए निर्देशित किया जा रहा है. गूगल ने अपने आधिकारिक डूडल पेज पर आज के डूडल के डिजाइनर का नाम नहीं बताया है. आपको बता दें कि गूगल डूडल अलग-अलग कलाकारों द्वारा बनाये जाते हैं, जिनमें गूगल की आंतरिक टीम और अतिथि कलाकार भी शामिल हुआ करते हैं.

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होगी वोटिंग

2024 लोकसभा चुनाव सा�� चरणों में होंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. चुनाव का अंतिम चरण 1 जून, 2024 को आयोजित होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किये जाएंगे. भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता हैं, जो लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए अपना नेता चुनेंगे.

Google ने बदल डाला Bard AI का नाम, लॉन्च किया Gemini Advanced, जानिए क्या है खास और कैसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >