Viral Video: बच्ची ने जैसे खोला दरवाजा बाहर फन फैलाए बैठा था कोबरा, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: बारिश में सांप का निकलना आम बात है. लेकिन घर का दरवाजा खोलते ही आपको एक जहरीला कोबरा दिख जाए तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक मासूम बच्ची के साथ हुआ. सांप को देखते ही बच्ची चीख पड़ती है. वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए आप भी.

Viral Video: बारिश का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. जिसमें सबसे बड़ी परेशानी होती है बरसात में निकलने वाले सांप. बारिश के मौसम में सांप का निकलना आम बात है. लेकिन डरने की बात तब हो जाती है जब यह हमारे घर में घुस जाता है. सोचिए, आप अपने घर में आराम से बैठे हैं और अचानक आपको दरवाजे पर एक जहरीला सांप मिल जाए, तो आपका क्या हाल होगा? एक बार को डर के मारे आपकी जान तो हलक में आ ही जाएगी. ठीक ऐसा ही कुछ एक मासूम बच्ची के साथ हुआ. दरवाजे के बाहर फन फुफकारते हुए काले रंग का कोबरा बैठा रहता है. ऐसे में बच्ची के दरवाजा खोलते ही जो हुआ वह आपके होश उड़ा देगा. वहीं, CCTV में रिकॉर्ड हुआ पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही बच्ची दरवाजा खोलती है उसकी नजर जमीन पर फन फुफकारते हुए काले रंग के कोबरा पर पड़ती है. जिसे देखते ही वह जो से चीख पड़ती है. हालांकि, बच्ची बिना देर लगाए वहां से भाग निकलती है. वहीं, सांप भी फर्श की चिकनाहाट के कारण बच्ची का पीछा नहीं कर पाता. जिस कारण बच्ची अपनी जान बचाने में सफल हो जाती है. इसी के साथ ही यह वीडियो भी खत्म हो जाता है.

वीडियो पर यूजर्स दे रहे रिएक्शंस

20 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर @dientuhaitien नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के पोस्ट होते ही उसे अब तक 29 लाख लोग देख चुके हैं. वहीं, 45 हजार से ज्यादा यूजर्स इस पर कमेंट्स भी कर चुके हैं. यूजर्स बच्ची की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं और लोगों को सावधान रहने के लिए सुझाव दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कमेंट किया है कि, “अगर टाइल्स वाले फर्श नहीं होते तो शायद बच्ची की जान खतरे में पड़ सकती थी. टाइल्स वाले फर्श के कारण सांप अच्छे से सरक नहीं पाया.” वहीं, मजाकिया अंदाज में दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, “सांप भी डर कर सोचने लगा अब मैं किधर जाऊं?”

Vivacious Varenya: 20 लाख फॉलोअर्स वाली 10 साल की असमिया लड़की कैसे बन गई सोशल मीडिया सेंसेशन?

Babydoll Archi की Kendra Lust संग फोटोज AI ने बनायी; X की सनक ने अर्चिता को बनाया एडल्ट स्टार

Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >