10,200mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाला Lenovo Yoga Tab Plus भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Lenovo Yoga Tab Plus : Lenovo ने भारत में अपना नया Yoga Tab Plus पेश किया है. यह टैबलेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 12.7-इंच 3K PureSight Pro डिस्प्ले, 10200mAh बैटरी और Dolby Atmos के साथ 6-स्पीकर सिस्टम जैसी खूबियों से लैस है. फिलहाल इसे सीमित समय के ऑफर के तहत विशेष कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Lenovo Yoga Tab Plus Launch: लेनोवो ने भारत में अपना नया Yoga Tab Plus टैबलेट पेश किया है. कंपनी का दावा है कि यह उसका पहला AI बेस्ड टैबलेट है. Yoga Tab Plus में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ Qualcomm Hexagon NPU जैसी खूबियां मौजूद हैं. इसमें 12.7 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसके अलावा, टैबलेट में Harmon Kardon के 6 स्पीकर्स लगे हैं और Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी भी मिलती है. आइए विस्तार से जानते हैं इस टैब के फीचर्स और कीमत के बारे में

Lenovo Yoga Tab Plus के फीचर्स 

लेनोवो योगा टैब प्लस में 12.7 इंच की 3K (2944×1840 पिक्सल) रेजोल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले मिलती है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इस स्क्रीन में एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और TÜV लो ब्लू लाइट प्रोटेक्शन जैसी खूबियां शामिल हैं.

इस टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 3.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट (4nm प्रोसेस पर आधारित) का इस्तेमाल किया गया है. इसमें Adreno 750 GPU और Qualcomm Hexagon NPU भी मौजूद हैं जो ग्राफिक्स और AI प्रोसेसिंग को बेहतर बनाते हैं.

टैब में 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर आधारित ZUI 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कंपनी ने इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का भरोसा दिया है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 (802.11 ax/be), ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी 3.2 Gen1 Gbps जैसे ऑप्शन मौजूद हैं. इसके अलावा टैब में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, 6 Harman Kardon स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है.

इस टैबलेट में 13MP का ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर LED फ्लैश के साथ मिलता है. फ्रंट में भी 13MP का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. साथ ही पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेटेड है.

लेनोवो योगा टैब में 10200mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस डिवाइस का साइज 188.3 x 290.91 x 8.52mm है और इसका वजन लगभग 640 ग्राम है.

Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत

इसके 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये देने होंगे. यह टैबलेट Amazon India समेत Lenovo के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है.

60000 रुपये का बंपर डिस्काउंट! लाखों का Galaxy S24 Ultra बिक रहा कौड़ियों के भाव, जानें कहां मची है लूट

60 हजार से कम में मिलेगा iPhone 16, तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो रहा Flipkart GOAT सेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >