अब 16 साल में भी मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, Learner License के लिए ऑनलाइन आवेदन का ये है तरीका

भारत में 16 साल की उम्र में भी बिना गियर वाले टू-व्हीलर के लिए Learner License बनवाया जा सकता है. जानिए 2025 में ऑनलाइन आवेदन की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

क्या आपको पता है कि भारत में अब 16 साल की उम्र में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है (How To Apply For Learner License)? जी हां, अगर आप बिना गियर वाले टू-व्हीलर चलाना चाहते हैं और आपकी उम्र 16 साल है, तो आप आसानी से Learner License के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं 2025 में इसकी पूरी प्रक्रिया.

Learner License: नियम क्या कहते हैं?

  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 16 साल होनी चाहिए
  • यह लाइसेंस सिर्फ बिना गियर वाले टू-व्हीलर (≤50cc) के लिए मान्य होता है
  • माता-पिता की अनुमति अनिवार्य है
  • 15 साल की उम्र में आवेदन नहीं किया जा सकता.

Learner License: ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Sarthi Parivahan पोर्टल पर जाएं

  • Google पर “Sarthi Parivahan” सर्च करें
  • पहले लिंक पर क्लिक करें और “Driving License Related Services” चुनें.

राज्य और RTO का चयन करें

  • अपने राज्य का चयन करें
  • RTO और लाइसेंस सेंटर चुनें.

Learner License के लिए आवेदन करें

  • “Apply for Learner License” पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर OTP वेरिफाई करें.

फॉर्म भरें

  • व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • “Motor Cycle Without Gear” विकल्प चुनें
  • Self Declaration Form भरें और सबमिट करें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

  • एप्लिकेशन नंबर और DOB से लॉगिन करें
  • पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता की अनुमति पत्र आदि अपलोड करें
  • फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करें.

स्लॉट बुकिंग और फीस भुगतान

  • “Proceed to Book” पर क्लिक करके स्लॉट चुनें
  • OTP वेरिफाई करें और फॉर्म सबमिट करें
  • “Fee Payment” पर जाकर UPI/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें
  • रसीद प्रिंट करें और टेस्ट के दिन RTO में साथ ले जाएं.

घर बैठे आवेदन

अब 16 साल की उम्र में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बेहद आसान हो गया है. Sarthi Parivahan पोर्टल की मदद से आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं. बस नियमों का पालन करें, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और कुछ ही मिनटों में Learner License के लिए आवेदन करें. अगर आप भी 2025 में ड्राइविंग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं.

सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

WiFi को घर के किस कोने में रखने से मिलेगी चीते जैसी स्पीड? कइयों को नहीं पता यह राज की बात

Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

कइयों को नहीं पता घर में कहां रखनी चाहिए इन्‍वर्टर की बैटरी, उसमें बारिश का पानी डालना सही है या गलत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >