1 रुपये में 30 दिन तक डेली डेटा-कॉलिंग पाने का आखिरी दिन, जल्दी करें फिर नहीं मिलेगा मौका

अगर आपने अब तक BSNL के 1 रुपये वाले ऑफर का फायदा नहीं उठाया है, तो जल्दी करिए. क्योंकि, कल से ऐसा मौका आपको नहीं मिलेगा. जी हां, ये 1 रुपये वाला ऑफर प्लान आज ही खत्म हो रहा है. जिसमें आपको 30 दिनों तक हर दिन 2GB डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

BSNL 1 Rupee Recharge Plan: अगर काप भी सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करिए ये मौका आपको कल नहीं मिलेगा. क्योंकि, 1 रुपये में इतने सारे बेनेफिट्स का फायदा उठाने के लिए आज भर यानी 31 अगस्त तक का ही समय है. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अगस्त महीने की शुरुआत में एक ऑफर पेश किया था. जिसमें सिर्फ 1 रुपये में कंपनी यूजर्स को न केवल 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है बल्कि 30 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन फ्री SMS के साथ-साथ डेली 2GB डेटा का फायदा भी दे रही है. तो फिर चलिए जानते हैं आप इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं या नहीं और अगर हां तो कैसे.

क्या है BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगस्त के शुरुआती महीने में ही एक ऑफर लॉन्च किया था, जिसका नाम डिजिटल फ्रीडम प्लान है. इस ऑफर के तहत कंपनी 1 रुपये में यूजर्स को BSNL का नया सिम दे रही है. साथ ही 30 दिनों तक कॉलिंग से लेकर डेटा तक का फायदा दे रही है. यानी की पूरे 30 दिनों तक आप हर दिन डेली 2GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी. लेकिन ध्यान रहे इस ऑफर को पाने का आज ही आखिरी मौका है.

किसके लिए है ये ऑफर?

BSNL के इस 1 रुपये वाले ऑफर का फायदा सिर्फ नए यूजर्स ही उठा सकते हैं. यानी कि अगर आप पहले से BSNL यूजर हैं, तो फिर आप इस ऑफर का फायदा नहीं ले सकते. लेकिन अगर आप नया सिम लेने की सोच रहे हैं, तो फिर BSNL का ये ऑफर आपके काम आ सकता है. इस ऑफर के तहत आपको सिर्फ 1 रुपये में नया सिम कंपनी देगी. जिसके बाद 30 दिनों तक आप अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आप अपने SIM को पोर्ट करवाते हैं, तो भी आप BSNL के इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं.

ऑफर का फायदा उठाने के लिए क्या करें?

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको BSNL कस्टमर केयर सेंटर, रिटेलर और फ्रेंचाइज़ी आउटलेट्स से संपर्क करना होगा. जिसके बाद आपको आपका नया BSNL सिम बस 1 रुपये में मिल जाएगा.

BSNL ने तो मौज ही करा दी, इस रिचार्ज प्लान को लेने पर दे रही पैसे वापस, जानिए क्या है ऑफर

BSNL Broadband Offer: एक महीने फ्री वाई-फाई और ₹100 तक की छूट, जानिए पूरा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >