Kumbh Mela Ticket Booking: भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा, QR कोड से टिकट बुक कर पाएंगे श्रद्धालु

Kumbh Mela Ticket Booking: श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे वे बिना कतार में लगे अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे.

Kumbh Mela Ticket Booking: महाकुंभ 2025 को दिव्य, भव्य और डिजिटल बनाने के लिए एक नयी पहल के तहत, प्रयागराज रेलवे मंडल अपने रेल कर्मियों की जैकेट पर क्यूआर कोड लगाएगा. श्रद्धालु इस क्यूआर कोड से टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं होगी. इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को आसानी होगी, बल्कि रेलवे प्रशासन को भी टिकट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

टिकट लेने के लिए कतार लगाने की जरूरत नहीं

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने इस बारे में बताया है कि महाकुंभ 2025 के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी हरे रंग की जैकेट पहनकर तैनात रहेंगे, जिन पर क्यूआर कोड होगा. श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे वे बिना कतार में लगे अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे. यह सुविधा महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक आसानी और सुविधा प्रदान करेगी.

आसान होगी टिकट बुकिंग

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं का समय बचाने और उन्हें टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगने की सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत, रेलवे के कर्मी हरे रंग की क्यूआर कोड वाली जैकेट पहनकर महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात होंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे.

रेलवे महाकुंभ के लिए 3,000 रेल गाड़ियां चलाएगा और एक विशेष रिंग रेल रूट भी तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, झांसी, जौनपुर और चित्रकूट शामिल हैं. इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें यात्रियों को प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उतारेंगी.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए PhonePe लायी खास इंश्योरेंस, 59 रुपये का है प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Maha Kumbh 2025: परंपरा और तकनीक का अद्भुत संगम, AI से श्रद्धालुओं को मिलेगा सटीक मार्गदर्शन

आपके बैंक अकाउंट में 5000 रुपये…, UPI पिन डालते ही खाता खाली, ये है Jumped Deposit Scam

Elon Musk लाये X यूजर्स के लिए धाकड़ ऑफर, Blue Tick और बहुत कुछ मिल रहा फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >