Saiyaara ने किशोर कुमार की AI आवाज में बरसाया जादू, बिग बी और मौसमी का रेट्रो रोमांस हुआ वायरल

Kishore Kumar AI Saiyaara Song Viral: ‘सैयारा’ के एआई-जेनरेटेड किशोर कुमार वर्जन ने सोशल मीडिया पर बरसाया नॉस्टेल्जिया. जानिए कैसे रेट्रो म्यूजिक और नयी टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम बना वायरल कंटेंट

Kishore Kumar AI Saiyaara Song Viral: बॉलीवुड की नयी फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) का टाइटल ट्रैक (Saiyaara Title Track) इन दिनों चार्ट्स पर छाया हुआ है. इसी बीच इंटरनेट पर एक अनोखा संस्करण वायरल हो रहा है, जिसमें किशोर कुमार (Kishore Kumar) की AI-जेनरेटेड आवाज (AI Generated Voice) के साथ ‘सैयारा’ का म्यूजिक (Saiyaara Song) पेश किया गया है. यह वर्जन 1979 की फिल्म Manzil के आइकॉनिक सॉन्ग ‘रिमझिम गिरे सावन’ (Rimjhim Gire Sawan) पर आधारित है और इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) को मुम्बई की बरसात में रोमांस करते दिखाया गया है.

“सूदिंग”, “बेटर दैन ओरिजिनल” और “200 गुना बेहतरीन”

सैयारा‘ सॉन्ग (Saiyaara Song) के इस AI संस्करण ने सोशल मीडिया पर नॉस्टेल्जिया जगाया है. प्रशंसकों ने इसे “सूदिंग”, “बेटर दैन ओरिजिनल” और “200 गुना बेहतरीन” तक बताया है. हालांकि कुछ क्लासिकल म्यूजिक प्रेमियों ने इसे “अनुचित प्रयोग” करार दिया और कहा कि AI कभी किशोर दा की आत्मा को नहीं पकड़ सकता.

Saiyaara क्रिश और वाणी की कहानी

फिल्म Saiyaara की बात करें, तो यह एक सिंगर और लिरिसिस्ट की कहानी है- क्रिश और वाणी. फिल्म के स्टार्स हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, और इसकी भावनात्मक गहराई ने दर्शकों को रुलाया भी है और मुस्कराया भी.

AI के इस प्रयोग से जुड़ा वीडियो ना केवल किशोर कुमार को ट्रिब्यूट है, बल्कि यह म्यूजिक टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप का एक दिलचस्प उदाहरण भी बन गया है.

Saiyaara फिल्म की इमोशनल सुनामी, IV ड्रिप के साथ फिल्म देखने वाला वीडियो हुआ वायरल

VIRAL: ‘सैयारा’ की कहानी महाकुंभ वाले IIT बाबा की? देखें नेटिजन्स ले रहे कैसे-कैसे मजे

Saiyaara: मोहित सूरी ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमाघर से बाहर निकले तो…

Saiyaara Box Office: ‘सुल्तान’ और ‘पद्मावत’ को पछाड़ कर ‘सैयारा’ बनी बॉक्स ऑफिस किंग, ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर अगला टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >