AI से जॉब सर्च हुआ आसान, बेंगलुरु के बंदे को 2 महीने में मिले 7 इंटरव्यू और PayPal में नौकरी

ChatGPT Job Search AI: बेंगलुरु के इंजीनियर अमर सौरभ ने ChatGPT की मदद से दो महीने में 7 इंटरव्यू हासिल किये और PayPal में नौकरी पायी. जानिए उन्होंने कैसे किया ये कमाल

ChatGPT Job Search AI: आज के डिजिटल दौर में नौकरी ढूंढना आसान नहीं है. लेकिन अगर तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए, तो मुश्किलें आसान हो सकती हैं. बेंगलुरु के इंजीनियर अमर सौरभ ने यही करके दिखाया. उन्होंने ChatGPT की मदद से दो महीने में 7 इंटरव्यू हासिल किये और आखिरकार PayPal में नौकरी पायी. यह सब कैसे किया? यह उन्होंने बिजनेस इनसाइडर को बताया है.

अमर सौरभ का बैकग्राउंड

अमर ने B.M.S. College of Engineering से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर Carnegie Mellon University से मास्टर्स किया. उन्होंने Meta और TikTok जैसी बड़ी कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम किया.

ChatGPT से कैसे मिली मदद?

नौकरी की तलाश में उन्हें शुरुआत में सिर्फ 2-3 इंटरव्यू मिले. तब उन्होंने ChatGPT पर एक कस्टम GPT बनाया जो उनके रेज्यूमे, कवर लेटर और इंटरव्यू तैयारी में मदद करता था. इस AI टूल ने उनके आवेदन को बेहतर बनाया और उन्हें दो महीने में 7 इंटरव्यू दिलाये.

PayPal में मिली नयी नौकरी

ChatGPT की मदद से अमर को PayPal में लीड प्रोडक्ट मैनेजर की नौकरी मिली. उन्होंने बताया कि यह तरीका पारंपरिक जॉब सर्च से कहीं ज्यादा असरदार रहा.

तकनीक का समझदारी से इस्तेमाल

अमर सौरभ की कहानी बताती है कि अगर हम तकनीक को समझदारी से इस्तेमाल करें, तो सफलता पाना आसान हो सकता है. ChatGPT जैसे AI टूल्स अब सिर्फ चैट करने के लिए नहीं, बल्कि करियर बनाने के लिए भी मददगार साबित हो रहे हैं.

AI चिप से लौटी रोशनी: आंखों में लगाया गया स्मार्ट इम्प्लांट, बनाएगा नेत्रहीनों को पढ़ने के काबिल

क्या दिमाग को सुस्त बना रहा है ChatGPT? MIT की नयी रिपोर्ट पढ़कर हिल जाएंगे आप

Mukesh Ambani और Mark Zuckerberg की जोड़ी मिलकर भारत को बनाएगी AI का नया पावरहाउस

Elon Musk ने क्यों मांगी 1 ट्रिलियन डॉलर की सैलरी? क्या बनना चाहते हैं AI से ताकतवर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >