जियो का नया फोन सिर्फ ₹799 में, लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल कंट्रोल फीचर के साथ

JioBharat Safety First Phone: रिलायंस जियो ने ₹799 में लॉन्च किया जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फोन, जिसमें लोकेशन ट्रैकिंग, यूसेज कंट्रोल और 7 दिन की बैटरी शामिल है

जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फोन: ₹799 में सुरक्षा और कनेक्टिविटी का नया समाधान | भारत को मिला पहला ‘सेफ्टी फर्स्ट’ मोबाइल फोन – इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में रिलायंस जियो ने जियोभारत सीरीज के नए मोबाइल फोन का अनावरण किया, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला देश का पहला फोन है. मात्र ₹799 की कीमत पर उपलब्ध यह फोन खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की सुरक्षा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है.

लोकेशन मॉनिटरिंग से अपनों की सुरक्षा

जियोभारत फोन में लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा है, जिससे परिवार के सदस्य अपने प्रियजनों की सटीक स्थिति जान सकते हैं. यह फीचर विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी है जो बच्चों या बुज़ुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं.

यूसेज कंट्रोल और इंटरनेट फिल्टरिंग

फोन में कॉल और मैसेज कंट्रोल की सुविधा है, जिससे अनजान या संदिग्ध संपर्कों को ब्लॉक किया जा सकता है. साथ ही, इंटरनेट की अवांछित साइटों और कंटेंट को बच्चों तक पहुंचने से रोका जा सकता है. यह फीचर डिजिटल सुरक्षा को एक नया आयाम देता है.

सात दिन का बैटरी बैकअप और रीयल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग

जियोभारत फोन 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी के साथ आता है. इसके अलावा, फोन की बैटरी और सिस्टम हेल्थ की रीयल टाइम जानकारी भी उपलब्ध कराता है, जिससे यूजर को फोन की स्थिति पर पूरा नियंत्रण मिलता है.

कहां मिलेगा यह फोन?

जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फोन अब जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेजन और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध है. इसकी कीमत ₹799 है, जो इसे देश के सबसे किफायती और सुरक्षित फोन में से एक बनाती है.

जियो का विजन: तकनीक से सुरक्षा

रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, जियोभारत सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक सुरक्षा इनोवेशन है जो हर भारतीय को कनेक्ट करने के साथ मानसिक शांति भी देता है.

JioBharat सेफ्टी-फर्स्ट फोन FAQ

जियोभारत सेफ्टी-फर्स्ट फोन की कीमत कितनी है?

यह फोन ₹799 में उपलब्ध है, जो इसे भारत के सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक बनाता है.

यह फोन कहां से खरीदा जा सकता है?

जियोभारत फोन जियो स्टोर्स, प्रमुख मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेजन और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध है.

इस फोन में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं?

लोकेशन मॉनिटरिंग
कॉल और मैसेज कंट्रोल
इंटरनेट कंटेंट फ़िल्टरिंग
रीयल टाइम फोन हेल्थ रिपोर्ट
7 दिन का बैटरी बैकअप.

क्या यह फोन बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए उपयुक्त है?

हां, इसका इंटरफेस बेहद सरल है और सेफ्टी फीचर्स इसे बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए आदर्श बनाते हैं.

क्या इस फोन में इंटरनेट ब्राउज़िंग को कंट्रोल किया जा सकता है?

जी हां, इसमें अवांछित साइटों और कंटेंट को ब्लॉक करने की सुविधा है जिससे बच्चों को सुरक्षित डिजिटल अनुभव मिलता है.

क्या इस फोन में GPS लोकेशन ट्रैकिंग है?

हां, जियोभारत फोन में लोकेशन मॉनिटरिंग की सुविधा है जिससे आप अपने प्रियजनों की सटीक स्थिति जान सकते हैं.

क्या फोन की बैटरी हेल्थ की जानकारी मिलती है?

जी हां, यह फोन रीयल टाइम में बैटरी और सिस्टम हेल्थ की जानकारी देता है.

TRAI Report: वोडा-आइडिया को झटका, जियो और एयरटेल को बढ़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >