Jio Starter Pack क्या है? ₹349 वाले इस रिचार्ज में मिल रहे हैं इतने फायदे कि सुनकर चौंक जाएंगे

Jio Starter Pack सिर्फ ₹349 वाले रिचार्ज के साथ मिलता है. इसमें JioHotstar, अनलिमिटेड 5G डेटा, JioAICloud स्टोरेज और कई एक्स्ट्रा पार्टनर रिवॉर्ड मिलते हैं

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास स्टार्टर पैक (Jio Starter Pack) पेश किया है, जो सिर्फ ₹349 वाले रिचार्ज प्लान के साथ मिलता है. यह ऑफर सुनने में छोटा लगता है, लेकिन इसमें कई ऐसे फायदे हैं, जो आमतौर पर बजट प्रीपेड प्लान्स में नहीं मिलते. इसीलिए इस पैक को लेकर यूजर्स के बीच काफी चर्चा है.

₹349 वाले प्लान के बेसिक फायदे

यह प्लान वैसे तो काफी समय से उपलब्ध है, लेकिन Starter Pack ने इसे और वैल्यू-फॉर-मनी बना दिया है. इस प्लान में आपको 2GB per day डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे रेगुलर फायदे मिलते हैं. इसके साथ आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है और अगर आपके इलाके में Jio True 5G उपलब्ध है तो आपको Unlimited 5G Data भी दिया जाता है.

Starter Pack में क्या एक्स्ट्रा मिलेगा?

अब असली बात यही है कि Starter Pack एक्स्ट्रा क्या देता है?

  • 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन (TV और Mobile के लिए सिंगल स्क्रीन ऐक्सेस)
  • 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज
  • Anniversary बेनिफिट्स

ये तीन फायदे ही इसे बाकी बजट प्लान्स से अलग बनाते हैं.

Anniversary Benefits की लिस्ट

Jio ने अपनी वेबसाइट पर कुछ खास बोनस भी शामिल किये हैं, जो यूजर्स कहीं और नहीं पाते:

  • JioGold पर गोल्ड खरीदने पर 2% एक्स्ट्रा गोल्ड बेनिफिट
  • JioHome New Connection पर 2 महीने फ्री ट्रायल
  • Reliance Digital पर ₹399 की छूट (सेलेक्टेड प्रॉडक्ट्स)
  • AJIO पर ₹200 का फ्लैट ऑफर (₹1000 मिनिमम ऑर्डर)
  • Zomato Gold 3 महीने के लिए फ्री
  • JioSaavn Pro 1 महीने के लिए फ्री
  • Netmeds First मेंबरशिप 6 महीने के लिए फ्री
  • EaseMyTrip पर डॉमेस्टिक फ्लाइट्स पर ₹2,220 की छूट और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

ये सब बेनिफिट्स अकेले ₹349 वाले रिचार्ज में बंडल्ड आते हैं.

कॉलिंग और डेटा से ज्यादा का वादा

अगर आप Jio यूजर हैं और एंटरटेनमेंट, स्टोरेज और एक्स्ट्रा पार्टनर ऑफर्स की वैल्यू समझते हैं, तो ₹349 वाला StarterPack100% पैसा-वसूल है. बजट रेंज का यह प्लान अब सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं बल्कि ओटीटी, क्लाउड स्टोरेज और मल्टी ब्रांड सेविंग्स का फुल कॉम्बो बन चुका है.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक सोर्स पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा फैसला पूरी तरह यूजर के विवेक पर आधारित होगा. प्रभात खबर में हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

2026 तक रिचार्ज से होना है टेंशन फ्री, तो Airtel के ये प्लान्स आएंगे काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >