Jio ने 46 करोड़ यूजर्स को कराई मौज, लॉन्च हुआ 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा वाला प्लान

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ₹999 का एक खास प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें लगभग 100 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और प्रतिदिन 2GB डेटा की सुविधा मिलती है.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो का ₹999 का प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनकर सामने आया है. इसकी तुलना में एयरटेल का ₹969 वाला प्लान मात्र ₹30 सस्ता है, लेकिन उसमें 84 दिनों की सर्विस वैधता मिलती है. वहीं, जियो का ₹999 वाला प्लान 98 दिनों की वैधता के साथ आता है, जो इसे और भी बेहतर बनाता है.

हालांकि जियो अगर इसे 100 दिनों का कर देता, तो यह उद्योग का पहला ऐसा प्लान बन जाता. फिलहाल, बाजार में कोई भी प्रीपेड प्लान 100 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध नहीं है. ऐसे में अगर आप करीब 100 दिनों की वैधता चाहते हैं, तो जियो का ₹999 वाला प्लान आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इस प्लान के अन्य फायदों के बारे में.

Jio का ₹999 वाला प्लान 

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2GB डेली डेटा की सुविधा दी जा रही है. खास बात यह है कि यह प्लान करीब 100 दिनों तक अनलिमिटेड 5G डेटा उपलब्ध कराता है. अगर आप जियो के 5G कवरेज एरिया में हैं और आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो इस प्लान के तहत आपको जियो के 5G स्टैंडअलोन (SA) नेटवर्क की हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े: Jio के इस इकलौते प्लान में मिलता है ZEE5 और SonyLIV का कॉम्बो, कीमत जान हो जाएंगे गदगद

Jio अनलिमिटेड ऑफर

जियो ने आईपीएल फैंस को बड़ी सौगात देते हुए जियोहॉटस्टार पर फ्री स्ट्रीमिंग ऑफर की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार की मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 50 दिनों का जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर ट्रायल भी मिलेगा. कंपनी ने खास रिचार्ज प्लान्स भी पेश किए हैं, जिनके जरिए यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टीवी और मोबाइल पर 4K क्वालिटी में लाइव आईपीएल मैचों का आनंद ले सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >