349 रुपये में Jio दे रहा Free 2TB Google One Storage, जानिए क्लेम करने का तरीका

Jio Free 2TB Google One Storage Offer: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को 349 रुपये वाले प्लान में फ्री Google Gemini AI Pro के साथ-साथ 2TB गूगल वन स्टोरेज का फायदा दे रही है. जानिए फ्री स्टोरेज क्लेम करने का तरीका.

Jio Free 2TB Google One Storage Offer: अगर आप भी अपने फोन के स्टोरेज के फुल होने की दिक्कत से परेशान हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को 2TB गूगल स्टोरेज फ्री दे रही है. जी हां, वो भी सिर्फ 349 रुपये में. दरअसल, Jio अपने 349 रुपये के प्लान में कॉलिंग-डेटा से लेकर Google Gemini AI Pro के साथ और भी कई सारे बेनिफिट्स दे रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स में कि 349 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं और 2TB फ्री स्टोरेज कैसे क्लेम कर सकते हैं.

क्या है जियो का 349 रुपये वाला प्लान?

रिलायंस जियो का 349 रुपये वाला प्लान मंथली प्लान है. इसमें कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी यूजर्स को ऑफर कर रही है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और रोजाना 2GB डेटा का फायदा मिलता है. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड डेटा का भी फायदा मिलेगा.

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

349 रुपये में और क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं?

कॉलिंग-डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro ऑफर मिल रहा है. इसके साथ ही 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन, नया कनेक्शन लेने पर 2 महीने के लिए JioHome कनेक्शन का फ्री ट्रायल, JioGold पर 1% एक्स्ट्रा बोनस, फ्री JioTV और 50GB JioAICloud का फ्री एक्सेस का फायदा मिलेगा.

कैसे मिलेगा 2TB गूगल क्लाउड स्टोरेज का फायदा?

रिलायंस जियो ने Google के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत जियो अपने यूजर्स को फ्री में गूगल के कई सारे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रहा है. इसमें Google Gemini AI Pro से लेकर 2TB Google One Cloud Storage, Veo 3.1, NotebookLM, Google Workspace और Nano Banana शामिल हैं.

फ्री गूगल जेमिनी एआई प्रो ऑफर

कैसे क्लेम कर सकते हैं फ्री स्टोरेज?

यूजर्स 2TB फ्री गूगल क्लाउड स्टोरेज क्लेम MyJio ऐप के जरिए कर सकते हैं. इसके लिए पहले यूजर्स को 349 रुपये वाला प्लान रिचार्ज करना होगा. इसके बाद MyJio ऐप में जियो नंबर से लॉगिन करना होगा. ध्यान रहे कि, जियो सिम आपके फोन में ही इन्सर्ट हो. ऐप में लॉगिन करते ही होम पेज पर ही गूगल स्टोरेज क्लेम करने का ऑप्शन आ जाएगा. ऑप्शन पर क्लिक कर अपना Gmail ID कन्फर्म कर दें. कन्फर्म करते ही आपके Gmail में 2TB फ्री स्टोरेज एड हो जाएगा. अगर आपके MyJio अकाउंट में आपका Gmail लिंक नहीं है, तो आपको पहले अपना जीमेल लिंक करना होगा.

2टीबी गूगल स्टोरेज क्लेम ऑफर

यह भी पढ़ें: Jio Happy New Year Gift: नये साल पर मुकेश अंबानी का बड़ा तोहफा, फायदे जान झूम उठेंगे आप

यह भी पढ़ें: Jio के ये 3 तीन प्लान्स हैं बेहद खास, सस्ते में मिलती है लंबी वैलिडिटी और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >