100 रुपये में हॉटस्टार और 5GB डेटा, जियो का बेस्ट पैक

Jio Rs 100 Pack: जियो ने 100 रुपये से कम में धांसू पैक उतारे हैं. फ्री हॉटस्टार, सोनीलिव और डेटा ऑफर से सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ रहे हैं.

Jio Rs 100 Pack: भारत की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने फिर से ग्राहकों को चौंका दिया है. त्योहारों से पहले लॉन्च किये गए सब-100 रुपये वाले पैक अब भी जारी हैं और इनमें ऐसे फायदे मिल रहे हैं जो बाकी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

₹100 वाला हॉटस्टार पैक (Jio Rs 100 HotStar Pack)

जियो का 100 रुपये का पैक किसी सामान्य रिचार्ज की तरह नहीं है, बल्कि यह एक ऐड-ऑन है जिसे बेस प्लान के साथ लिया जा सकता है. इसमें पूरे महीने के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. खास बात यह है कि डेटा पर कोई डेली लिमिट नहीं है, यानी ग्राहक इसे अपनी सुविधा से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Jio rs 100 pack benefits

₹77 वाला सोनीLIV पैक

जियो का दूसरा धमाकेदार ऑफर है 77 रुपये का पैक. इसमें ग्राहकों को पूरे महीने के लिए सोनीLIV सब्सक्रिप्शन और जियोटीवी ऐक्सेस मिलता है. हालांकि इसकी वैधता सिर्फ 5 दिन है और इसमें 3GB डेटा दिया जाता है. कम कीमत में एंटरटेनमेंट और डेटा का यह कॉम्बो यूजर्स को खूब भा रहा है.

छोटे-छोटे पैक, बड़े फायदे

जियो ने 69, 49, 39, 29, 19 और 11 रुपये वाले कई मिनी पैक भी पेश किये हैं. इनमें कभी 6GB डेटा, कभी अनलिमिटेड 1 घंटे का इंटरनेट, तो कभी 1GB से 3GB तक का डेटा मिलता है. इन छोटे पैक्स की वजह से यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से तुरंत डेटा लेने का विकल्प मिल जाता है.  ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

सब्सक्राइबर ग्रोथ में नंबर वन

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने सबसे ज्यादा नये ग्राहक जोड़ेहैं. कंपनी ने करीब 19.97 लाख नये यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा और देश का कुल मोबाइल यूजर बेस 48.47 करोड़ तक पहुंच गया. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि जियो की आक्रामक रणनीति और सस्ते पैक लोगों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं.

Airtel vs Jio vs Vi: सालभर चलने वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें किसका सबसे सस्ता?

Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 35,100 रुपये वाला Gemini AI Pro बिल्कुल FREE

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >