100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे

Jio Recharge Offer: ₹100 के रिचार्ज में पाएं 5GB डेटा और ₹299 वाला JioHotstar सब्सक्रिप्शन, वो भी पूरे 90 दिनों के लिए. जानें कैसे सिर्फ 48 घंटे में रिचार्ज कर आप इस एक्सक्लूसिव बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं.

Jio Recharge Plan: अगर आप कम कीमत में OTT का मजा लेना चाहते हैं, तो Jio का नया ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कंपनी अब एक ऐसा ₹100 का डेटा वाउचर दे रही है, जिसमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है- वो भी पूरे 90 दिनों की वैधता के साथ.

क्या है ₹100 वाला Jio प्लान?

यह एक स्पेशल डेटा वाउचर है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो OTT कंटेंट और डेटा दोनों को एक साथ पाना चाहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला JioHotstar ऐक्सेस, जो सामान्यतः₹299 में उपलब्ध होता है, यहां केवल ₹100 में मिल रहा है.

क्या-क्या मिलेगा इस ऑफर में?

5GB अतिरिक्त डेटा, 90 दिनों के लिए

JioHotstar(TV + Mobile) सब्सक्रिप्शन, 90 दिनों तक

कम कीमत में ₹299 वाले OTT बेनिफिट्स

ऑफर का लाभ उठाने के लिए एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी

ध्यान रखने वाली बात

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप अपने मंथली रिचार्ज के 48 घंटे के भीतर इस ₹100 प्लान को एक्टिवेट करें. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो JioHotstar सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होगा.

किनके लिए है यह प्लान?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो:

कम खर्च में OTT कंटेंट देखना चाहते हैं

अतिरिक्त डेटा की जरूरत रखते हैं

बेस प्लान के साथ कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? JIO का यह प्लान है बेस्ट ऑप्शन, मिलेगी 336 दिनों की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >