Jio के ये तीन प्लान्स हैं जबरदस्त, सस्ते में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और भी बहुत कुछ

अगर आप Jio यूजर हैं और आप सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता रिचार्ज प्लान चाहते हैं, तो फिर आज आपके लिए हम जियो के तीन ऐसे प्लान्स लेकर आए हैं. जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और भी बहुत कुछ का फायदा मिलेगा.

Jio के करोड़ों यूजर्स हैं और कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लांस ऑफर करती है. जिसमें महीने से लेकर साल भर के तक के रिचार्ज प्लान्स ऑप्शनस यूजर्स को मिलते हैं. ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान्स खरीदते हैं. अगर आप भी जियो यूजर हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए किफायती प्लान्स तलाश रहे हैं, तो जियो कुछ स्पेशल प्लान्स भी ऑफर करती है. जिनमें आपको खास अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में डेटा और मैसेज का फायदा भी मिलेगा. तो चलिए डालते हैं जियो के इन स्पेशल प्लान्स पर एक नजर.

यह भी पढ़ें: Jio दे रहा 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 912GB डेटा, कीमत जान Airtel-Vi ने भी टेके घुटने

Jio का 189 रुपये का प्लान

Jio सस्ते में अपने यूजर्स को 189 रुपये का प्लान ऑफर करती है. जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों के लिए मिलती है. 189 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ में 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा और 300 फ्री SMS भी मिलेंगे.

Jio का 448 रुपये का प्लान

अगर आप ज्यादा दिनों के लिए प्लान चाहते हैं, तो फिर Jio का 448 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा. इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और साथ में 1000 फ्री SMS सर्विस मिलेगी. इसमें आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. इसके अलावा आपको Jio TV और JioAI Cloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. ऐसे में ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें बस कॉलिंग के लिए प्लान चाहिए.

Jio का 1748 रुपये का प्लान

वहीं, अगर आप पूरे साल भर के लिए प्लान चाहते हैं तो फिर आपके लिए Jio का 1748 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. इस प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और फ्री 3600 SMS मिलेंगे. इसके अलावा Jio TV और JioAI Cloud का फ्री एक्सेस भी आपको मिलेगा. हालांकि, इसमें आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. डेटा के लिए आपको अलग से डेटा पैक लेना होगा. ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें बस कॉलिंग सर्विस चाहिए. ऐसे में वे साल भर रिचार्ज की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Jio के इन 3 प्लान्स में मिल रहा फुल OTT का मजा, JioHotstar से लेकर ZEE5 तक सब ₹200 के अंदर

यह भी पढ़ें: Jio के 84 दिनों वाले ये तीन प्लान्स दे रहे छप्पर फाड़ बेनिफिट्स, कीमत ₹1000 से भी कम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >