Jio का दिवाली ऑफर, इन प्लान्स में मिल रहा अनलिमिटेड डेटा और 2 महीने JioHome का फ्री ट्रायल

Jio Diwali Offer Recharge Plans: अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो खुश हो जाइए. क्योंकि, रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए दिवाली स्पेशल ऑफर लेकर आई है. जिसमें कंपनी अपने कुछ प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा से लेकर OTT का फायदा भी दे रही है. चेक करिए डिटेल्स.

Jio Diwali Offer Recharge Plans: दिवाली पर ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन साइट्स पर दिवाली ऑफर चल रही है. ऐसे में देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio भी अपने यूजर्स के लिए दिवाली ऑफर लेकर आई है. जिसमें कंपनी अपने कई सारे प्लान्स में धमाकेदार ऑफर दे रही है. जियो के दीवाली ऑफर के तहत आपको सस्ते में हर दिन अनलिमिटेड डेटा तो मिलेगा ही, लेकिन साथ में OTT और 2 महीने तक JioHome का फ्री ट्रायल भी मिलेगा. यानी कि एक प्लान में आपको अनलिमिटेड मोबाइल डेटा और अनलिमिटेड वाईफाई इंटरनेट भी मिल जाएगा. आइए जानते हैं फिर जियो के दिवाली ऑफर प्लान्स के बारे में.

Jio का 349 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 349 Recharge Plan

  • वैलिडिटी: 28 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)
  • अन्य बेनिफिट्स: नए यूजर्स के लिए JioHome का 2 महीने फ्री ट्रायल, 3 महीने JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन, JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी, Jio Gold पर 2% तक का फायदा
Jio का 349 रुपये वाला प्लान

Jio का 899 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 899 Recharge Plan

  • वैलिडिटी: 90 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 2GB डेटा+20GB एक्स्ट्रा डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)
  • अन्य बेनिफिट्स: नए यूजर्स के लिए JioHome का 2 महीने फ्री ट्रायल, 3 महीने JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन, JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी, Jio Gold पर 2% तक का फायदा
Jio का 899 रुपये वाला प्लान

Jio का 999 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 999 Recharge Plan

  • वैलिडिटी: 98 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: हर दिन 100 फ्री SMS
  • डेटा: हर दिन 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड)
  • अन्य बेनिफिट्स: नए यूजर्स के लिए JioHome का 2 महीने फ्री ट्रायल, 3 महीने JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन, JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी, Jio Gold पर 2% तक का फायदा

दिवाली पर Mukesh Ambani की कंपनी ने खोला खजाना, 349 रुपये में यूजर्स को दे रही अनलिमिटेड फायदा

Jio का नया फंडा: दुकान से रिचार्ज करो और ₹50 बचाओ! जानिए पूरा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >