Jio Recharge Plan: 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला सस्ता रीचार्ज प्लान, 98 दिनों तक रीचार्ज से छुट्टी

Jio 98 Days Plan: रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में अपने यूजर्स के लिए कई किफायती रीचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. रिलायंस जियो का एक खास रीचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के तहत, यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है.

Jio 98 Days Plan Benefits: रिलायंस जियो ने पिछले कुछ दिनों में कुछ नये प्लान्स उतारे हैं और कुछ प्लान्स में फेरबदल भी किये हैं. कंपनी ने अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट किया है. रिलायंस जियो का एक सस्ता रीचार्ज प्लान है, जिसमें जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है और इसमें 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

98 दिनों की वैलिडिटी वाला Jio का प्लान किन फायदों के साथ आता है?

जियो का यह रीचार्ज प्लान 999 रुपये में आता है. इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा. इसके लिए यूजर के पास 5G एनेबल्ड स्मार्टफोन होना और उसका 5G नेटवर्क से कनेक्टेड होना जरूरी है.

Jio का 98 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान और क्या बेनिफिट्स देता है?

जियो के इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS और पूरे देश में फ्री नैशनल रोमिंग का लाभ भी मिलेगा. इसके साथ में रिलायंस जियो अपने इस प्लान में Jio Cloud, Jio Cinema और Jio TV का ऐक्सेस भी प्रदान करती है.

Jio Diwali Dhamaka: 1 साल के लिए पाएं मुफ्त जियो एयरफाइबर, फटाफट जानिए क्या है ऑफर

895 रुपये में Jio दे रहा 11 महीने की वैलिडिटी, खास है यह प्लान

Cheapest JIO Recharge: 200 रुपये से सस्ता यह धमाकेदार प्लान बना सबकी पसंद, जी भरकर करें बातें और चलाएं इंटरनेट

Jio Recharge Plan: एक रीचार्ज के बाद सालभर की छुट्टी, 2.5GB डेली डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

200 रुपये से सस्ता यह जियो रीचार्ज हर दिन देगा 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

JIO Cheapest Recharge Plan: 3 महीने के लिए रीचार्ज से टेंशन से छुटकारा, ये है जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >