Jio 5G भारत ही नहीं, दुनियाभर में अव्वल; चीनी कंपनियों को भी पीछे छाेड़ा

Jio 5G: टीफिशिएंट ने सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट में कई टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल डेटा ट्रैफिक आंकड़ों वाला चार्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है.

Jio 5G: कंसल्टेंसी एंड रिसर्च कंपनी टीफिशिएंट ने कहा है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो लगातार तीसरी तिमाही में मोबाइल डेटा ट्रैफिक में दुनिया में सबसे आगे रही है. टीफिशिएंट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कई टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल डेटा ट्रैफिक आंकड़ों वाला चार्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी. इसमें जियो, चाइना मोबाइल, एयरटेल, चाइना यूनीकॉम और वोडाफोन आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियों के आंकड़े दिये गए हैं.

मोबाइल डेटा ट्रैफिक में दुनिया में जियो सबसे आगे

टीफिशिएंट ने कहा, रिलायंस जियो लगातार तीसरी तिमाही में मोबाइल डेटा ट्रैफिक में दुनिया में सबसे आगे रही. पीटआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना मोबाइल में सालाना आधार पर सिर्फ दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि जियो एवं चाइना टेलीकॉम में 24 प्रतिशत और एयरटेल में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

जियो के कुल ग्राहकों की संख्या कितनी?

रिलायंस जियो का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 23.1 प्रतिशत बढ़कर 6,231 करोड़ रुपये हो गया है जबकि उसका परिचालन राजस्व 14.5 प्रतिशत बढ़कर 28,338 करोड़ रुपये हो गया. सितंबर तिमाही के अंत में जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 47.88 करोड़ थी जो जून तिमाही के 48.97 करोड़ ग्राहकों से कम है. हालांकि, कंपनी 14.8 करोड़ 5जी ग्राहकों के साथ चीन के बाहर सबसे बड़ी 5जी ऑपरेटर बनी हुई है.

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड में Jio ने मारी बाजी, जानें Airtel, Vi और BSNL का हाल

Jio का दिवाली धमाका, 101 रुपये में Unlimited 5G Data

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio का खूब बढ़ा मुनाफा, हर यूजर से कमाये 195 रुपये

Elon Musk vs Mukesh Ambani: अंबानी, मित्तल ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी की रखी मांग, एलन मस्क असहमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >