मेड इन इंडिया 5G सॉल्युशंस से दुनिया जीतेगा जियो, जेफरीज रिपोर्ट में बड़ा दावा

जियो की 5जी टेक्नोलॉजी अब ग्लोबल टेलीकॉम टेक्नोलॉजी मार्किट में एंट्री की तैयारी में है. पेटेन्ट, रिसर्च और इंटरनेशनल स्टैन्डर्ड्स डेवलपमेंट में जियो का योगदान कई गुना बढ़ा है

Jio 5G: जियो की 5G टेक्नोलॉजी अब ग्लोबल एक्सपोर्ट फेज में

रिलायंस जियो प्लैटफॉर्म्स अब अपनी एडवांस्ड 5G (Jio 5G) टेक्नोलॉजी को दुनिया के बड़े टेलीकॉम टेक्नोलॉजी मार्केट में ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. जेफरीज की ताजा एनालिसिस रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने मोबाइल और होम ब्रॉडबैन्ड दोनों सेगमेंट्स के लिए एंड टू एंड 5G सॉल्यूशन्स अपने लेवल पर डेवलप कर लिए हैं. इनमें ओपन रैन बेस्ड रेडियो इक्विपमेंट, नेट्वर्क कोर, क्लाउड नेटिव ओ.एस.एस. / बी.एस.एस. सिस्टम और ए.आई. आधारित ऑटोमेशन प्लैटफॉर्म शामिल है.

होम ब्रॉडबैन्ड में जियो की एयर फाइबर टेक्नोलॉजी पहले ही बड़े पैमाने पर यूजर्स में पकड़ बना चुकी है और इंडिया मार्केट में इसका अडॉप्शन लगातार तेज हो रहा है.

121 अरब डॉलर के ग्लोबल टेलीकॉम टेक्नोलॉजी मार्केट पर जियो की नजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का टेलीकॉम टेक मार्केट बेहद महंगा, सॉफ्टवेयर कंट्रोल्ड और कुछ गिनी चुनी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कम्पनियों के कब्जे में है. ऐसे में जियो का स्केलेबल और कास्ट एफिशियंट ओपन आर्किटेक्चर सॉल्यूशन विकासशील देशों के लिए लोअर कॉस्ट में हाई क्वाॅलिटी नेटवर्क अपग्रेड का मौका देकर बड़ा दबदबा बना सकता है.

जेफरीज के अनुसार, जियो अगर इस मोमेंटम को इंटरनेशनल कमर्शियलाइजेशन में बदल देता है तो मेड इन इंडिया टेलीकॉम टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट अगले कुछ वर्षों में नयी इंडस्ट्री इकॉनॉमिक लेयर बना सकती है.

पेटेन्ट, रिसर्च और ग्लोबल स्टैन्डर्ड्स में तेज ग्रोथ

जियो की पेटेन्ट फाइलिंग्स 13 गुना और पेटेन्टग्रान्ट्स 4 गुना बढ़ चुके हैं. साथ ही 5G और 6G इंटरनेशनल स्टैन्डर्ड्स डेवलपमेंट में भी जियो का योगदान 7 गुना बढ़ा है.

ब्रोकरेज का अंदाजा है कि मोबाइल टैरिफ रिविजन, होम ब्रॉडबैन्डपेनिट्रेशन और टेक एक्सपोर्ट मिलकर रिलायंस जियो को अगले वर्षों में एक्सपोनेंशियल रेवेन्यू फेज तक ले जा सकते हैं.

जेफरीज ने दिसंबर 2026 तक जियो की एंटरप्राइज वैल्यू 180 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना जतायी है.

Airtel vs Jio: फायदे में जियो आगे, ARPU में एयरटेल अव्वल; समझिए इसका मतलब

Jio यूजर्स को FREE दे रहा Rs 35,000 वाला Google का यह प्रोडक्ट, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >